Bhojpuri Song: रिलीज होते ही वायरल हुआ भोजपुरी गाना ‘सटावा जनी राइफल करेजवा पर’, सपना चौहान के ठुमकों ने बढ़ाया तापमान

Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना ‘सटावा जनी राइफल करेजवा पर’ रिलीज हो गया है. सॉन्ग में अंशुमान सिंह राजपूत और खूबसूरत एक्ट्रेस सपना चौहान ने काम किया है. गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर अंशुमान सिंह राजपूत और खूबसूरत अदाकारा सपना चौहान का नया गाना ‘सटावा जनी राइफल करेजवा पर’ रिलीज हो गया है. ये सॉन्ग रितु रमन फिल्म प्रोडक्शन ने बनाया है. वीडियो में अंशुमान और सपना की केमिस्ट्री दर्शकों को भा रही है. दोनों के एक्सप्रेशन और डांस मूव्स काफी जबरदस्त है. सपना के लटके-झटकों पर फैंस अपना दिल हार जाएंगे.

‘सटावा जनी राइफल करेजवा पर’ गाना हुआ रिलीज

‘सटावा जनी राइफल करेजवा पर’ गाना रितु रमन फिल्म प्रोडक्शन ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है. सॉन्ग को साजन बाबू और पूनीता प्रिया ने गाया है. इसका म्यूजिक ट्यून हिट्स ने दिया है, जो काफी आकर्षक है. सॉन्ग के रचनाकार धीरज दीवाना है जिन्होंने बेहतरीन गाना लिखा है. वीडियो का निर्देशन राहुल झा और जीतेन्द्र जीटू जिट्ज़ ने किया है. एडिटिंग और विजुअल इफेक्ट्स पंकज सॉ ने दिया है और इसके पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं. वीडियो में सपना के किलर मूव्स काफी शानदार है.

देखें गाने का पूरा वीडियो यहां पर

यूजर्स बोले- बेहतरीन गाना

गाने पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, बवाल गाना. एक यूजर ने लिखा, गरदा भाई गाना ट्रेंडिग में आ जाएगा. एक यूजर ने लिखा, सुपरहिट सपना चौहान. एक यूजर ने लिखा, सुपर सॉन्ग ऑफ द ईयर. एक यूजर ने लिखा, झक्कास वीडियो सॉन्ग.

अंशुमान सिंह ने गाने को लेकर क्या कहा?

अंशुमान सिंह ने कहा कि यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है और इसकी शूटिंग के दौरान उन्होंने हर एक फ्रेम में अपनी पूरी ऊर्जा और सच्चाई के साथ अभिनय किया है. उन्होंने बताया कि “सटावा जनी राइफल करेजवा पर” एक एंटरटेनिंग और रोमांटिक फील लिए हुए गाना है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि सपना चौहान के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का मिल रहा प्यार उनके लिए प्रेरणा है.

यह भी पढ़ेंBhojpuri Song: इंटरनेट पर छाईं माही श्रीवास्तव, ब्लू घाघरा-चोली में दिखा ग्लैमरस लुक, रिलीज हुआ नया गाना ‘पियवा बवलिया लागे’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >