Bhojpuri Song: ‘फसल बा भतार भउजाई से’ हुआ रिलीज, काजल केशरी के एक्सप्रेशन्स और सविता यादव की आवाज ने जीता दिल

Bhojpuri Song: नया भोजपुरी गाना ‘फसल बा भतार भउजाई से’ हुआ रिलीज. काजल केशरी और अंकित अग्रवाल की जोड़ी, सविता यादव की आवाज और दमदार कहानी ने इसे वायरल कर दिया है.

Bhojpuri Song Fasal Ba Bhatar Bhojai Se: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया धमाकेदार गाना ‘फसल बा भतार भउजाई से’ रिलीज हो गया है. इस गाने को शायर अंकित अग्रवाल और सविता यादव ने अपनी आवाज दी है, जो रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. गाने की कहानी, म्यूजिक और दमदार परफॉर्मेंस इसे खास बना रही है. आइए गाने की पूरी डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

पति-पत्नी की कहानी ने बढ़ाया ड्रामा

गाने के म्यूजिक वीडियो में काजल केशरी और अंकित अग्रवाल ऑन-स्क्रीन पति-पत्नी के किरदार में नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि काजल केशरी, सविता यादव की आवाज में, अपनी दोस्त से शिकायत करती हैं कि उनका पति अपनी भाभी के चक्कर में पड़ चुका है और घर की साज-सज्जा का सारा सामान अपने पैसों से उसे देता रहता है.

इस दौरान काजल केशरी का गुस्से वाला अंदाज, शानदार एक्सप्रेशन्स और दमदार डांस मूव्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. वहीं, अंकित अग्रवाल की मौजूदगी भी वीडियो को और ज्यादा एंटरटेनिंग बना देती है.

डांस, एक्सप्रेशन और म्यूजिक का जबरदस्त कॉम्बिनेशन

‘फसल बा भतार भउजाई से’ में घरेलू रिश्तों पर आधारित कहानी को मनोरंजक अंदाज में पेश किया गया है. गाने का म्यूजिक और बोल सीधे दर्शकों से जुड़ते हैं, जिससे यह गाना बार-बार देखने और सुनने लायक बन गया है.

फैंस के रिएक्शन

गाने को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है. एक यूजर ने लिखा, “इस सॉन्ग को मैंने बहुत पसंद किया.” दूसरे ने कमेंट किया, “हिट है बॉस.” वहीं, कई फैंस ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए गाने पर प्यार लुटाया है.

गाने की पूरी टीम

  • गायक: शायर अंकित अग्रवाल, सविता यादव
  • अभिनय: काजल केशरी, अंकित अग्रवाल
  • गीत: योगेन्द्र यादव
  • संगीत निर्देशक: गौरव रौशन
  • वीडियो डायरेक्टर: सतीश राय
  • कंपनी/लेबल: वेव म्यूजिक
  • डिजिटल मार्केटिंग: लोकधुन

यह भी पढ़ें- Goldi Yadav New Bhojpuri Song Banaras Me: गोल्डी यादव का ‘बनारस में’ हुआ रिलीज, साड़ी में सजी उजाला यादव और पलक ने बढ़ाया ग्लैमर लेवल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >