समर सिंह का नया गाना 'बदल गईल गोरकी' रिलीज, शिल्पी राज की आवाज ने चलाया जादू

Samar Singh new Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक फैंस के लिए समर सिंह का नया होली धमाका गाना 'बदल गईल गोरकी' रिलीज हो गया है. इस गाने को समर के साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. म्यूजिक वीडियो में पल्लवी सिंह अपने स्टाइलिश और चुलबुले अंदाज में नजर आ रही हैं.

Samar Singh new Bhojpuri Song: होली आने वाली है और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अभी से मस्ती का डबल धमाका देखने को मिल रहा है. समर सिंह और शिल्पी राज का नया होली स्पेशल गाना बदल गईल गोरकी रिलीज होते ही सबका ध्यान खींच रहा है. वीडियो में पल्लवी सिंह रंग-बिरंगे आउटफिट में झूम रही हैं और समर सिंह की आवाज गाने में जान डाल रही है. चारों तरफ रंगीन सेट, रंग और मस्ती का पूरा माहौल है, जैसे असली होली हो रही हो. गाने की बीट्स और दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर कमाल की लग रही है.

काले सूट में एक्ट्रेस पल्लवी का शरारती अंदाज

वीडियो में पल्लवी सिंह काले सूट में स्टाइलिश और शरारती लग रही हैं, और समर सिंह सफेद कुर्ता में पूरी तरह डैशिंग नजर आ रहे हैं. गाने में समर अपनी ऑन-स्क्रीन प्रेमिका को मजाकिया अंदाज में होली खेलने के लिए बुलाते हैं, उस पर उनके दोस्त हंसते हुए कहते हैं, ‘का हो भइया, होली बेकार कर दिहली, ई तो पलट गईल. इस पर पल्लवी चुलबुले अंदाज में जवाब देती हैं, की मैं तुम्हारे साथ होली नहीं खेलूंगी क्योंकि तुम मेरा हाथ पकड़ लेते हो. फिर समर मुस्कुराते हुए गाते हैं कि “होलिया में हाथ से निकल गइल गोरकी, रंग डालवइये के बदल गइल गोरकी.” वीडियो में ये हल्की-फुल्की नोकझोंक, रंगों की बरसात और शरारती रोमांस देखने वाले को झूमने पर मजबूर कर देगा. अब इस गाने पर फैंस अपना भर-भर के रिेएक्शन दे रहे हैं.

‘बदल गईल गोरकी’ गाने का वीडियो

गाने की कास्ट

  • गाना – बदल गईल गोरकी
  • सिंगर – समर सिंह शिल्पी राज
  • एक्ट्रेस – पल्लवी सिंह
  • लरिक्स – विमलेश उपाध्या
  • म्यूजिक – डिपी यादव
  • कॉन्सेप्ट – समर मोदी
  • डायरेक्टर- पप्पू वर्मा
  • डीओपी – मनोज विश्वकर्मा और सजन
  • कोरियोग्रोफर – घयाल, अमन
  • एडिटर – पप्पू वर्मा, मुर्ली और रवि
  • डीआई – रोहित सिंह

फैंस ने बरसाया प्यार

यह भी पढ़ें: ‘पियावे में बसेला प्राण’ ने मचाया धमाल, इशिका टोरिया का दिखा दिलकश अंदाज

प्रभात खबर की ओर से आयोजित होने वाली वूम ऑफ इंपैक्ट अवार्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >