शिल्पी राज का गाना ‘सईया धरावे पिचकारी’ रिलीज, तोशी द्विवेदी का धमाकेदार अंदाज

Shilpi Raj Saiya Dharave pichkari Song: होली के रंग चढ़ने शुरू हो चुके हैं और इस बीच लेटेस्ट सॉन्ग ‘सईया धरावे पिचकारी’ ने भी एंट्री मार दी है. शिल्पी राज और सुमित सिंह चंद्रवंशी की आवाज में सजा यह गाना मस्ती से भरपूर है. वहीं वीडियो में साड़ी पहनकर नजर आईं तोशी द्विवेदी ने अपने अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया है.

Shilpi Raj Saiya Dharave pichkari Song: होली का त्योहार करीब आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में नए गानों की धूम मच जाती है. ऐसे में ‘सईया धरावे पिचकारी’ ने भी रिलीज होते ही रंग जमा दिया है. गाने में शिल्पी राज और सुमित सिंह चंद्रवंशी की जोड़ी ने अपनी आवाज से जबरदस्त एनर्जी डाली है. वहीं म्यूजिक वीडियो में तोशी द्विवेदी का देसी अंदाज लोगों को खूब भा रहा है. इस गाने को दर्शक देसी धुन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन और देख सकते हैं.

साड़ी में दिखा तोशी का खूबसूरत अंदाज

शिल्पी राज और सुमित सिंह की आवाज से सजा यह गाना होली वाला पूरा माहौल बना देता है. वीडियो में तोशी द्विवेदी साड़ी पहनकर काफी खूबसूरत दिख रही हैं. रंग-बिरंगी साड़ी में वह पूरी तरह होली के रंग में रंगी दिखती हैं. वहीं वीडियो में पति-पत्नी की नटखट केमिस्ट्री देखने को मिलती है. एक्ट्रेस अपने ऑन स्क्रीन पति का शिकायत करते कहती हैं कि होली आते ही उनके सइयां एक बोतल दारू लेकर पहुंच जाते हैं, और फिर मस्ती शुरू हो जाती है. वह बार-बार उनके गालों पर गुलाल लगाते हैं, पिचकारी लेकर दरवाजे पर खड़े रहते हैं और मौका मिलते ही रंगों की बौछार कर देते हैं. पूरे वीडियो में रंग, रोमांस और हल्की-फुल्की शरारत इसे जबरदस्त एंटरटेनिंग बना देती है. कभी वह मुस्कुराते हुए रंग लगाती हैं, तो कभी शरारती अंदाज में पिचकारी चलाती दिखती हैं. उनका देसी स्टाइल और एक्सप्रेशन फैंस के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है.

गाने का वीडियो

देसी फील दे रहा गाना

गाने में शिल्पी राज और सुमित सिंह चंद्रवंशी की आवाज कमाल की सुनाई दे रही है. शिल्पी की मीठी और चुलबुली आवाज गाने में रौनक ला देती है. वहीं सुमित सिंह अपने अंदाज से फैंस को दिवाना बना रहे हैं. दोनों की जुगलबंदी सुनकर होली वाला देसी फील दे रहा है. गाने की धुन के साथ उनकी आवाज इतनी बढ़िया बैठती है कि सुनते ही दर्शक का झूमने का दिल करता है.

गाने के कलाकारों की जानकारी

  • सॉन्ग – सईया धरावे पिचकारी
  • एक्ट्रेस – तोशी द्विवेदी
  • लिरिक्स – सुमित सिंह चंद्रवंशी
  • म्यूजिक – अशोक शर्मा
  • कम्पोजर – छोटू वर्मा
  • प्रोड्यूसर – देसी धुन्स
  • डायरेक्टर – तुषार केशरवानी
  • कोरियोग्राफर – घयाल
  • एडिटर – कुमार निरज
  • डीओपी – सुनील यादव
  • डीआई – रोहित सिंह
  • पोस्टर – निरज GFX
  • लेबल – देसी धुन्स

यह भी पढ़ें: शिवानी सिंह ‘रे सहेलिया’ गाना रिलीज, वीडियो में मची होली की धूम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >