शिवानी सिंह 'रे सहेलिया' गाना रिलीज, वीडियो में मची होली की धूम

Shivani Singh new Holi Song: होली के मौके पर नया गाना ‘ रे सहेलिया’ रिलीज हो गया है. इस गाने को शिवानी सिंह और खुशी कक्कड़ ने साथ गाया है, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर अपना रंग जमा रहा है. म्यूजिक वीडियो में मस्ती, डांस और होली की पूरी फील देखने को मिल रही है.

Shivani Singh New Holi Song: भोजपुरी मशहूर सिंगर खुशी कक्कड़ और शिवानी सिंह अपना नया होली स्पेशल ट्रैक ‘रे सहेलिया’ लेकर आ गए हैं. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस पूजा निशाद और सपना चौहान की हिट जोड़ी नजर आ रही है, जिसमें सहेलियों की मस्ती, रंग-गुलाल और ठेठ देसी अंदाज साफ देखने को मिलता है. वहीं शिवानी सिंह और खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज से गाने में रंग घोल दिया है. अब दर्शक इस गाने को सुन और देख अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं.

वीडियो में दिखा सहेलियों का धमाल

गाने के म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस पूजा निशाद और सपना चौहान की जोड़ी लहंगे में नजर आ रही हैं. जिसमें दोनों का लुक काफी कातिलाना दिख रहा है. गुलाल उड़ाते, पिचकारी चलाते और सहेलियों के साथ डांस करते हुए दोनों ने स्क्रीन पर जबरदस्त एनर्जी दिखाई है. गाने में कभी हंसते हुए रंग लगाती हैं, तो कभी शरारती अंदाज में एक-दूसरे को छेड़ती नजर आती हैं. उनके आसपास ढोलक और हारमोनियम रखा हुआ है, जिससे पूरा माहौल एकदम गांव वाली होली जैसा लग रहा है. चारों तरफ रंग और गुलाल रखा हुआ नजर आ रहा है, जो स्क्रीन पर अलग ही चमक दे रहा है. गाने के बोल में एक मजेदार बातचीत भी दिखाई गई है. एक्ट्रेस पूजा अपनी ऑन स्क्रीन सहेली (सपना चौहान) से पूछती हैं कि कौन सा रंग जल्दी छूटेगा और कौन सा देर तक चढ़ा रहेगा. इस पर उनकी दोस्त (सपना) हंसते हुए जवाब देती है कि पीला रंग हल्का होता है, जल्दी उतर जाता है, लेकिन लाल रंग गहरा होता है और देर तक छूटता नहीं. पूरे गाने में दोनों दोस्त की ये मस्तभरी बातें और अंदाज देखने और सुनने को मिलता है, जो होली के माहौल को और रंगीन बना देता है.

यहां देखें वीडियो

गाने की टीम डिटेल्स

  • सॉन्ग – रे सहेलिया
  • सिंगर – शिवानी सिंह और खुशी कक्कड़
  • लिरिक्स और म्यूजिक – आर आर पंकज
  • एक्ट्रेस – पूजा निशाद और सपना चौहान
  • डायरेक्टर और कोरियाग्राफर – लक्की विश्वकर्मा
  • एडिटर – आनंद कुमार संटु
  • डीओपी – रंजन और रंजीत
  • डीआई – रोहित सिंह
  • प्रोडक्शन – पंकज सोनी
  • प्रोड्यूसर – पार एंटरप्राईजेज
  • कम्पनी – पार म्यूजिक

फैंस के रिएक्शन

फैंस रिएक्शन

शिवानी सिंह और खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘रे सहेलिया’ रिलीज होते ही फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रहा है. अब सोशल मीडिया यूजर्स अपना रिएक्शन देना शुरु कर दिए हैं. एक यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा, सुपर सॉन्ग मजा आ गया. एक यूजर ने लिखा, 2026 होली का सबसे बेस्ट सॉन्ग पराने यादें. एक यूजर ने लिखा जियो शेरनी.

यह भी पढ़े: होली के रंगों में घुला ‘हमार कोई का करिए’, नया होली गीत मचा रहा धमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >