Bhojpuri में भी चढ़ा सैयारा देखने का क्रेज, शिल्पी राज के नए गाने ‘सईयारा देखाई द ना’ ने मचाया तहलका, आपने सुना क्या…

Bhojpuri: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया. इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री में भी शिल्पी राज ने एक नया गाना रिलीज किया. जिसका नाम ‘सईयारा देखाई द ना’ सॉन्ग है.

Bhojpuri: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना और तोड़ रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का भी जबरदस्त रिस्पांस मिला है. इसने भारत में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली. छावा के बाद रोमांटिक ड्रामा दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है. इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री में भी इसकी चर्चा हो रही है. जी हां इसलिए तो शिल्पी राज ने ‘सईयारा देखाई द ना’ सॉन्ग से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी में छाया सैयारा का खुमार

शिल्पी राज का भोजपुरी सॉन्ग ‘सईयारा देखाई द ना’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. नए एल्बम को दर्शक बार बार देख रहे हैं और इसके दीवाने बन रहे हैं. हिट ट्रैक को मुकुल सिंह और शिल्पी राज ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है. और इसमें पारुल यादव, गौरव कुशवाह भी हैं. गीत को बिट्टू तिवारी ने लिखा है, वहीं संगीत गुलाम अली ने दिया है. सॉन्ग के निर्देशक चंदू हैं.

‘सईयारा देखाई द ना’ को सुनकर फैंस हुए क्रेजी

‘सईयारा देखाई द ना’ सॉन्ग को सुनकर फैंस अलग अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”वाह क्या बात है… बॉलीवुड का क्रेज अब भोजपुरी इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है… ये गाना जबरदस्त है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”सैयारा का बुखार इतनी जल्दी खत्म नहीं होने वाला है… यह भोजपुरी में भी तहलका मचा रहा है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”वाह रे गजब है.. अब भोजपुरी वालों को भी देखना ही है सैयारा.”

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि नहीं अपनी असली मां को डांस प्रतियोगिता का विनर बताएगी मायरा, अरमान-अभीरा आएंगे करीब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >