Bhojpuri Song: शिल्पा राज का सावन स्पेशल गाना मचा रहा गर्दा, माही श्रीवास्तव ने मांगा दूल्हा दिहा अपने जइसन

Bhojpuri: सावन आने से पहले कई भोजपुरी स्टार्स के गाने रिलीज हो रहे हैं. अब इसमें शिल्पी राज का नाम भी शामिल हो गया है. उनका सॉन्ग ‘दूल्हा दिहा अपने जइसन’ सोशल मीडिया पर गर्दा मचा रहा है.

Bhojpuri: 11 जुलाई से पूरे देश में सावन की धूम मचने वाली है और लोग भोलेबाबा की अराधना करके उनसे मन चाहा वर मांगने वाले हैं. इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक बोलबम सॉन्ग रिलीज हो रही है, जो सोशल मीडिया पर गर्दा मचा रही है. बीते दिनों खेसारी लाल यादव का गाना ‘ड्राइवर अभी नया बा’ रिलीज हुआ. इसी बीच सिंगर शिल्पी राज का पहला बोलबम गीत गीत ‘दूल्हा दिहा अपने जइसन’ रिलीज हुआ. इसमें भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने डांस से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है.

दूल्हा दिहा अपने जइसन गीत रिलीज

‘दूल्हा दिहा अपने जइसन’ को ऑफिशियल यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे माही भगवान शंकर की पूजा करने के लिए मंदिर में जाती हैं और शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए उनसे योग्य वर मांगते हुए कहती है कि अपने जैसा बिल्कुल मोरा सपने जइसन, ये भोले बबा दूल्हा जदि दिहा, हमरा के दिहा अपने जइसन…’

शिल्पी राज के गाने को फैंस ने बताया जबरदस्त

शिल्पी राज के इस सॉन्ग को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. उनका मानना है कि सावन आने से पहले ही ये ब्लॉकबस्टर हिट हो जाएगा. एक यूजर ने लिखा, ”सच में भोले बाबा सावन का सोमवार आ रहा है सभी लड़कियां निर्जल रहेंगी और आपसे आप ही जैसा अपने के लिए दूल्हा मांगेगी.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”सबको भोलेबाबा जैसा ही वर चाहिए.” एक अन्य ���ूजर ने लिखा, ”एक दम जबरदस्त गाना है ये तो.”

यह भी पढ़ें- Son Of Sardaar 2 Box Office Day 1: ब्लॉकबस्टर या फुस्स, पहले पार्ट से 50% ज्यादा ओपनिंग तय, अजय देवगन लिखेंगे इतिहास 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >