Bhojpuri: निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के साथ जोड़ी टूटने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारे बीच किसी तरह का मनमुटाव है

Bhojpuri: भोजपुरी स्टार निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के साथ अपनी जोड़ी टूटने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, “हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं, सही स्क्रिप्ट मिली तो फिर साथ काम करेंगे.”

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है. 2014 में ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से शुरू हुई इनकी ऑन-स्क्रीन पार्टनरशिप ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया और लगातार कई हिट फिल्में दीं. इसी वजह से दोनों के अफेयर और शादी की खबरें भी समय-समय पर सामने आती रहीं, जिसे खारिज करते हुए निरहुआ ने पहली बार अपनी और आम्रपाली की जोड़ी टूटने को लेकर खुलकर सफाई दी है.

निरहुआ ने आम्रपली संग जोड़ी टूटने पर क्या कहा?

जर्नलिस्ट शुभांकर मिश्रा के कुछ वक्त पहले हुए एक पॉडकास्ट में निरहुआ से पूछा गया कि “आप और आम्रपाली ने 35 से ज्यादा फिल्में साथ कीं, लेकिन पिछले एक साल से दोनों ने साथ काम क्यों नहीं किया?” इस पर निरहुआ ने जवाब देते हुए कहा, “हमने बहुत सारी फिल्मों में साथ काम किया है. जनता ने आम्रपाली को भौजी तक कहना शुरू कर दिया और हमने भी कभी मना नहीं किया, क्योंकि हमें पता है कि दर्शक इसका मजा ले रहे हैं.”

क्यों एक साल से गायब है ये जोड़ी?

निरहुआ ने आगे कहा, “भोजपुरी इंडस्ट्री में अब महिला-केंद्रित फिल्में बनने लगी हैं और आम्रपाली ऐसी 10-12 फिल्में कर रही हैं, जिनमें वह लीड में हैं. जब सही स्क्रिप्ट और मौका मिलेगा तो हम जरूर साथ काम करेंगे. ऐसा बिल्कुल नहीं है कि हमारी जोड़ी टूट गई है या हमारे बीच किसी तरह का मनमुटाव है.”

फैंस को दिया भरोसा

निरहुआ ने साफ कर दिया कि उनके और आम्रपाली के बीच किसी तरह की अनबन नहीं है. दोनों कलाकार आगे भी साथ नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे का भावुक गीत तीज से पहले हुआ वायरल, भोले बाबा से पति निरहुआ के लंबी उम्र की कामना करती दिखीं एक्ट्रेस

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Teej Hit Song: हरतालिका तीज पर छाया निशा उपाध्याय का सुपरहिट भक्ति गीत ‘तीज व्रत भूखल बानी’, सुहागिनों की बनी पसंद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >