Arvind Akela Kallu New Song: अरविंद अकेला का रोमांटिक गाना ‘रसगुल्ला राजाजी’ इस दिन होगा रिलीज, दर्शना बनिक के गालों पर Kiss ने मचाया तहलका

Arvind Akela Kallu New Song: भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू अपने फैंस के लिए अपना नया सॉन्ग ‘रसगुल्ला राजाजी’ लेकर आ रहे हैं. सॉन्ग में उनके साथ खूबसूरत एक्ट्रेस दर्शना बनिक नजर आएंगी. अरविंद ने सॉन्ग के रिलीज डेट से पर्दा हटा दिया है.

Arvind Akela Kallu New Song: भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘मेहमान’ को लेकर चर्चा में छाए हुए थे, जो 19 दिसंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म में अरविंद का किरदार काफी दमदार है. इस बीच अरविंद का नया सॉन्ग ‘रसगुल्ला राजाजी’ का पोस्टर आउट हो गया है. पोस्टर में उनके साथ एक्ट्रेस दर्शना बनिक नजर आ रही है. पोस्टर से ऐसा लग रहा है कि ये बहुत ही रोमांटिक गाना है. फिलहाल सॉन्ग के रिलीज डेट से उन्होंने पर्दा हटा दिया है.

अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘रसगुल्ला राजाजी’ का पोस्टर हुआ जारी

अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘रसगुल्ला राजाजी’ उनकी नयी फिल्म ‘मेहमान’ से है. सॉन्ग के पोस्टर में दर्शना बनिक और अरविंद अकेला कल्लू दिख रहे हैं. वह दर्शना के गाल पर किस कर रहे हैं. ये सॉन्ग 23 दिसबंर को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा. सॉन्ग को कल्लू, शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. इसके प्रोड्यूसर रौशन सिंह और डायरेक्टर लालबाबू पंडित और को-प्रोड्यूसर शर्मिला आर सिंह हैं. इस सॉन्ग के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखा है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है.

अरविंद का ‘सुहागरात मनाल राजा’ सॉन्ग मचा रहा धमाल

अरविंद अकेला कल्लू का सॉन्ग ‘सुहागरात मनाल राजा’ कुछ समय पहले ही एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ था. ये भी सॉन्ग कल्लू के फिल्म मेहमान का है. फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें पूजा ठाकुर, समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडे, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, रामसुजान सिंह, बीना पांडे, संजीव मिश्रा, सोनू पांडे, स्वास्तिका, अनु पांडे, रिंकू आयुषी, अखिलेश वर्मा, माधवी श्री, विष्णु कुमार हैं. मूवी 19 दिसबंर को ही रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन लाल बाबू पंडित ने किया है.

यह भी पढ़ें Arvind Akela Kallu New Song: रिलीज होते ही छाया अरविंद अकेला कल्लू का ‘सुहागरात मनाल राजा’, पूजा ठाकुर के ग्लैमरस लुक्स पर टिकी निगाहें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >