Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू के ‘कमर लचकाऊ रे पतरकी’ का पोस्टर रिलीज, एंजल लीजा के ग्लैमरस लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू के नए भोजपुरी गाने ‘कमर लचकाऊ रे पतरकी’ का पोस्टर रिलीज हो गया है. यह गाना 26 दिसंबर सुबह 7 बजे Wave Music पर रिलीज होगा. जानिए पूरी डिटेल.

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू एक बार फिर अपने नए धमाकेदार गाने को लेकर चर्चा में आ गए हैं. कल्लू के नए गाने ‘कमर लचकाऊ रे पतरकी’ का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसने सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इस गाने को लेकर Wave Music ने आधिकारिक घोषणा की है कि ‘कमर लचकाऊ रे पतरकी’ 26 दिसंबर को सुबह 7:00 बजे सिर्फ Wave Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा.

Wave Music ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “इंतजार की घड़ियां खत्म! भोजपुरी के शेर Arvind Akela Kallu का नया बवाल गाना ‘कमर लचकाऊ रे पतरकी’ रिलीज हो रहा है 26 दिसंबर सुबह 7:00 बजे सिर्फ Wave Music पर. अपना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए तैयार रहें!” अब इस अपकमिंग गाने की खासियत क्या है, आइए बताते हैं.

पहले यहां देखें पोस्टर-

पोस्टर में दिखी एंजल लीजा और कल्लू की शानदार केमिस्ट्री

गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ सृष्टि भारती ने आवाज दी है, जबकि ग्लैमर का तड़का लगाने वाली हैं एंजल लीजा. रिलीज हुए पोस्टर में कल्लू और एंजल लीजा का जबरदस्त और इंटेंस अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसमें कल्लू लीजा के चेहरे पर बंदूक ताने नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.

पोस्टर को देखते हुए मालूम पड़ता है कि यह गाना देसी बीट्स, दमदार म्यूजिक और एनर्जी से भरपूर होगा. वहीं एंजल लीजा की अदाएं और कल्लू का पावरफुल परफॉर्मेंस गाने को और खास बनाने वाले हैं.

गाने की टीम

‘कमर लचकाऊ रे पतरकी’ गाने को सृष्टि भारती और अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है. वहीं, बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं. जबकि, म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है.

अब फैंस बेसब्री से 26 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं, जब यह गाना रिलीज होकर एक बार फिर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धूम मचाएगा

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज और रोहित त्रिपाठी की आवाज में ‘कमर दाबे वाला मजदूर’ रिलीज, पारुल यादव के ग्लैमर ने बढ़ाया तापमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >