नया गाना ‘पातरे बलम’ हुआ रिलीज, आस्था सिंह के अदाओं पर फिदा हुए अंकुश राजा

Ankush Raja New Bhojpuri Singer: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर अंकुश राजा और गायिका शिल्पी राज का गाना ‘पातरे बलम’ आज अनंता म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है.

Ankush Raja New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर अंकुश राजा और अपनी जादुई आवाज से सबको दीवाना बनाने वाली सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘पातरे बलम’ दर्शकों के बीच आ चुका है. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है. इस गाने को दर्शकों का बहुत ही बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं. रिलीज के कुछ ही घंटो में इस म्यूजिक वीडियो ने 36 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ रहा है.

साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं एक्ट्रेस आस्था सिंह

इस गाने के वीडियो में भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस आस्था सिंह नजर आ रही हैं, जिन्होंने अपने लुक से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है. पूरे वीडियो में आस्था सिंह ने बेहद ही सुंदर साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह कमाल की लग रही हैं. आस्था सिंह के इस कातिलाना और खूबसूरत लुक को देखकर ऑन स्क्रीन पार्टनर अंकुश राजा उन पर पूरी तरह लट्टू नजर आ रहे हैं. आगे अंकुश राजा अपनी को-स्टार आस्था सिंह की सुंदरता की जमकर तारीफ करते हुए दिखाई देते हैं. अपनी तारीफ सुनकर एक्ट्रेस भी वीडियो में काफी ज्यादा खुश और मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं. दोनों कलाकारों का यह प्यार भरा तालमेल इस गाने को विजुअली बेहद शानदार बना रहा है.

फैंस के रिएक्शन

गाने की पूरी टीम

इस नए और जबरदस्त गाने का नाम ‘पातरे बलम’ है, जिसे अंकुश राजा और शिल्पी राज ने मिलकर अपनी बेहतरीन आवाजों से सजाया है. इस गाने के बहुत ही प्यारे लिरिक्स टुनटुन यादव ने लिखे हैं और इसका बेहतरीन म्यूजिक राहुल यादव ने तैयार किया है. इसके साथ ही इस गाने को कंपोज भी टुनटुन यादव ने ही किया है. इस खूबसूरत वीडियो का डायरेक्शन पैराडाइज प्रोडक्शन ने संभाला है, जबकि कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल और सनी सोनकर ने मिलकर की है.

यह भी पढ़ें: गाना ‘लगता हरदिया’ में छलका रितेश पांडे का दर्द, वीडियो देख भर आएंगी आंखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >