Ankush Raja New Bhojpuri Song: अंकुश राजा का न्यू सॉन्ग ‘दिल ना दिया- कृष का गाना सुनेगा’ मचाएगा धमाल, स्टाइलिश ड्रेस में धृतिशा ने उड़ाए फैंस के होश

Ankush Raja New Bhojpuri Song Dil Na Diya: सिंगर अंकुश राजा का नया गाना ‘दिल ना दिया- कृष का गाना सुनेगा’ आने वाला है. गाने का पोस्टर सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. ये गाना जल्द ही आने वाला है.

Ankush Raja New Bhojpuri Song Dil Na Diya: भोजपुरी इंडस्ट्री के हैंडसम एक्टर और सिंगर अंकुश राजा नये साल पर अपना पहला गाना लेकर आ रहे हैं. जी हां, अंकुश ने अपने नये गाना का नाम भी रिवील कर दिया है. उनके लेटेस्ट ट्रैक का नाम ‘दिल ना दिया- कृष का गाना सुनेगा’ है. सॉन्ग का दमदार पोस्टर आउट हो चुका है. पोस्टर में एक्ट्रेस धृतिशा का ग्लैमरस लुक दिख रहा है, जो फैंस को दीवाना बना देगा. गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है.

‘दिल ना दिया- कृष का गाना सुनेगा’ का पोस्टर

अंकुश राजा के नये सॉन्ग ‘दिल ना दिया- कृष का गाना सुनेगा’ के रिलीज डेट से पर्दा नहीं हटा है. सिंगर अंकुश और राजनंदिनी सिंह है. इसके बोल प्रकाश बारुद है और म्यूजिक विक्की वोक्स ने दिया है. डायरेक्टर छोटू लोहार है. पोस्टर में धृतिशा ग्रीन कलर के स्टाइलिश आउटफिट में काफी हसीन लग रही है. सॉन्ग हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा. हालांकि किस दिन गाना आएगा, इसकी जानकारी सिंगर ने नहीं दी.

यूजर्स बोले- इंतजार रहेगा

गाने के पोस्टर पर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सुनाओ कृष का गाना. एक यूजर ने लिखा, हम ब्रेसबी से इंतजार करेंगे कृष का गाना सुनने के लिए. एक यूजर ने लिखा, गजब, एक यूजर ने लिखा, वॉव. कुछ यूजर्स ने रेड हार्ट इमोजी बनाया.

‘मुनवा के पापा’ हुआ था खूब वायरल

इससे पहले अंकुश राजा का ‘मुनवा के पापा’ रिलीज हुआ था, जिसमें गौरी सुब्बा नजर आई थी. सॉन्ग में गौरी अपने ऑन स्क्रीन पति को शहर से जल्दी आने के लिए कहती है. वह उसे खुद को शहर ले जाने के लिए कहती है. इसे अंकुश और सृष्टि भारती ने गाया था. इसके अलावा उनका गाना ‘लोरवा जनी गिरईहS’ भी दर्शकों को काफी पसंद आया था. सॉन्ग में काजल त्रिपाठी ने एक्टिंग किया था.

यह भी पढ़ें- Ankush Raja New Bhojpuri Song: बॉयफ्रेंड से दूर होने पर फूट-फूट कर रोई काजल त्रिपाठी, अंकुश राजा का नया इमोशनल गाना ‘लोरवा जनी गिरईहS’ सुन आ जाएंगे आंसू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >