Akshara Singh Viral Video: नवरात्रि पर अक्षरा सिंह ने गाया ‘भोली-सी मैया’, फैंस बोले- दिव्य रूप में नजर आईं एक्ट्रेस

Akshara Singh Viral Video: अक्षरा सिंह ने नवरात्रि पर अपना नया भक्ति गीत ‘भोली-सी मैया’ शेयर किया. वीडियो में सादगी भरे अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस को फैंस ने दिव्य रूप में सराहा.

Akshara Singh Viral Video: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह नवरात्रि के पावन अवसर पर पूरी तरह मां की भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका नया भक्ति गीत ‘भोली-सी मैया’ देखा जा सकता है. इस वीडियो में अक्षरा का सादगी भरा अंदाज और मां दुर्गा के प्रति उनकी श्रद्धा फैंस को खूब पसंद आ रही है.

अक्षरा का नया भक्ति गीत

अक्षरा सिंह के लेटेस्ट भक्ति गीत ‘भोली-सी मैया’ को फैंस दिल से सराह रहे हैं. इस गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जबकि संगीत मधुकर आनंद ने दिया है और कोरियोग्राफी का जिम्मा पप्पू ने संभाला है. गाने में अक्षरा खुद अपनी आवाज़ में मां की स्तुति करती नजर आ रही हैं.

वीडियो में सादगी भरा अंदाज

वीडियो क्लिप में अक्षरा सिंह ने पीले रंग का सूट पहना है और बिना मेकअप के सिंपल बिंदी लगाए नजर आ रही हैं. उनकी इस सादगी और भक्ति ने फैंस का दिल जीत लिया है. अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, “मां के आशीर्वाद से बढ़कर कोई कवच नहीं.”

फैंस की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर फैंस अक्षरा की इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “मां की जय, अक्षरा दीदी का यह रूप दिव्य है.” वहीं कई लोग इस गीत को नवरात्रि की स्पेशल प्लेलिस्ट में शामिल कर रहे हैं.

अक्षरा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट फिल्मों ‘ऐसा पति मुझे दे भगवान’ और ‘अनाथ बहू’ से पहचान बनाने वाली अक्षरा सिंह जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘अम्बे हैं मेरी मां’ में नजर आएंगी. हाल ही में उन्होंने इसकी शूटिंग पूरी की है. नवरात्रि जैसे खास अवसर पर अक्षरा का यह भक्ति गीत उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है.

यह भी पढ़े: Khesari Lal Yadav New Song Mai Ke Jhulanwa: खेसारी लाल यादव का देवी गीत ‘माई के झुलनवा’ रिलीज, नवरात्रि पर भक्तिमय हुए फैंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >