सच्ची कहानियों के हैं शौकीन? तो देख डालें OTT पर ये 7 दमदार बॉलीवुड बायोपिक्स

अगर आप को बायोपिक फिल्में पसंद आती हैं, तो यह बेहतरीन फिल्में आप OTT पर देख सकते हैं

Bollywood Biopic Films on OTT:  बायोपिक्स ने हमेशा ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है और बॉलीवुड में कई ऐसी शानदार बायोपिक फिल्में हैं, जो आपको जरूर देखनी चाहिए. अगर आप भी ऐसी फिल्में देखना पसंद करते हैं जो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि प्रेरणा भी दें, तो हमने आपके लिए तैयार की है एक ऐसी बायोपिक फिल्मों की लिस्ट जो आप घर बैठे OTT पर देख सकते हैं.

चंदू चैंपियन: (Prime Video)

कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है. यह फिल्म काफी प्रेरणादायक है. कार्तिक आर्यन को इस फिल्म के लिए 72nd नेशनल फिल्म अवार्ड में बेस्ट एक्टर के लिए अवार्ड मिला है. यह फिल्म आप प्राइम वीडियो पर देख सकते है.

">

अमर सिंह चमकीला  (Netflix)

इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला पंजाब के मशहूर और सबसे ज्यादा बिकने वाले लोक गायक अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने चमकीला और परिणीति चोपड़ा ने उनकी पत्नी व गायन पार्टनर अमरजोत का किरदार निभाया है. यह फिल्म न सिर्फ चमकीला के संगीत को जीवंत करती है, बल्कि कला की आजादी और समाज की सोच पर भी गहरा कटाक्ष करती है. आप यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

श्रीकांत (Netflix)

राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत विसुअली इम्पैरेड उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की जिंदगी से प्रेरित है. तुषार हिरानंदानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म श्रीकांत के संघर्ष, उनकी अटूट इच्छा शक्ति और सफलता की कहानी को हाईलाइट करती है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

मांझी - द माउंटेन मैन (Prime Video)

कहते है प्यार में इंसान कुछ भी कर सकता है, और इसका साफ उदाहरण है दशरथ मांझी. नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मांझी-द माउंटेन मैन दशरथ मांझी की रियल लाइफ पर आधारित है. फिल्म की कहानी में मांझी की पत्नी (राधिका आप्टे) पहाड़ से गिरकर मर जाती है, और इस इंसिडेंट के बाद मांझी विशाल पहाड़ को काटकर 360 फुट लंबा रास्ता बनाते है, ताकि पहाड़ से गिरकर कोई न मरे. फिल्म अटूट इच्छाशक्ति, सच्चे प्यार की बेमिसाल कहानी है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते है.

">

सैम बहादुर  (Zee5) 

विक्की कौशल की सैम बहादुर भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित एक शानदार फिल्म है, जिसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है. यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध सहित उनके चार दशकों से अधिक के शानदार सैन्य करियर, उनकी वीरता, और देश के प्रति उनके निस्वार्थ समर्पण की कहानी को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर दर्शाती हैं.  यह फिल्म आप Zee5 पर देख सकते हैं.

संजू (Netflix)

बॉलीवुड फिल्म संजू अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, सोनम कपूर, विक्की कौशल, परेश रावल, मनीषा कोइराला, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और करिश्मा तन्ना है. रणबीर को संजय के रोल के लिए काफी तारीफ मिली थी. फिल्म संजय के पूरी जिंदगी को एंटरटेनिंग और इमोशनल तरीके से बताती हैं.

एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी(Jio Hotstar)

अगर आप एम.एस. धोनी के फैन हैं, तो आप यह फिल्म देख सकते हैं. यह एम.एस. धोनी की जिंदगी से प्रेरित है. फिल्म की कहानी उनके टीटीई से लेकर क्रिकेट के ग्राउंड तक के सफर को दिखाती है. दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को धोनी के रोल के लिए काफी प्रशंसा मिली थी. फिल्म में सुशांत के अलावा दिशा पाटनी, अनुपम खेर, भूमिका चावला और कियारा आडवाणी हैं.  इसे आप जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़े : धमाल 4 के बाद हंसी का डोज चाहिए? OTT पर देखें ये मजेदार कॉमेडी फिल्में


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Asha Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >