Bangladesh Violence: हो रहा है महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने कहा- हिंदुओं को बचाए सरकार

Bangladesh Violence : शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट के बाद वहां के अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने की खबरें आ रहीं हैं. मामले को लेकर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर चिंता जताई.

Bangladesh Violence : शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में अराजक स्थिति बनी हुई है जिसको लेकर लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है. अब बॉलीवुड से भी रिएक्शन सामने आने लगे हैं. एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मामले को लेकर चिंता व्यक्त की. उन्होंने लिखा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक आबादी के खिलाफ हिंसा की खबर सुनकर दुखी हूं. वहां लोगों की जान जा रही है. परिवार विस्थापित हो रहे हैं. आगे एक्ट्रेस ने लिखा कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया. पूजा स्थलों को तोड़-फोड़ कर जला दिया गया. उम्मीद है कि नई सरकार हिंसा को रोकने का प्रयास करेगी. सरकार अपने लोगों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएगी. मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थना उन सभी के लिए हैं जो कठिनाई का सामना कर रहे हैं. अपने इस पोस्ट के साथ उन्होंने #SaveBangladesiHindus टैग किया है.

45 जिलों में हिंदुओं के खिलाफ फैली हिंसा

हिंसा के कारण बड़ी संख्या में हिंदू जान बचाने के लिए बांग्लादेश छोड़ कर भागने पर मजबूर हो रहे हैं. वे भारत आना चाहते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के 64 में से 45 जिलों में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा फैल चुकी है. इस हफ्ते हुई झड़पों में एक स्कूल शिक्षक की जान गई जबकि 45 अन्य घायल हो गये. बांग्लादेश के पंचगढ़, दिनाजपुर, बोगुरा, रंगपुर के अलावा शेरपुर किशोरगंज, सिराजगंज, मुगरा, नरैल, पश्चिम जशोर, पटुआखली, दक्षिण-पश्चिम खुलना, मध्य नरसिंगड़ी, सतखीरा, तंगैल, फेनी चटगांव, उत्तर-पश्चिम लक्खीपुर और हबीगंज जैसी जगहों से हिंसा की खबर आ रही है.

Read Also : Bangladesh Violence : बांग्लादेश में निशाने पर हिंदू, भय का माहौल, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

इन जिलों में हिंदुओं पर न केवल हमले किए जा रहे हैं, बल्कि उनकी संपत्तियों को भी लूटा जा रहा है. खबरों की मानें तो हिंदुओं से प्रोटेक्शन मनी मांगी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >