Bandar Lifetime Box Office: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की हालिया रिलीज ‘बंदर’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई है. फिल्म में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में थे. 5 जून को रिलीज हुई मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. बावजूद इसके थियेटर्स में ऑडियंस नहीं आए. आइये जानते हैं इसका टोटल कलेक्शन कितना रहा.
कितना रहा बंदर का लाइफटाइम कलेक्शन
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ‘बंदर’ ने 7,782 शो में 4.79 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. जिसके बाद भारत में इसकी लाइफटाइम कमाई 4.04 करोड़ है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बॉबी देओल की फिल्म को 15-18 करोड़ रुपये में बनाया गया है. ऐसे में आंकड़े पर नजर डाले तो मूवी फ्लॉप साबित हुई है.
बंदर का डे वाइज कलेक्शन
- बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 0.60 करोड़
- बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 1.14 करोड़
- बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 1.20 करोड़
- बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 0.36 करोड़
- बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 0.46 करोड़
- बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 0.30 करोड़
- बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7- 0.30 करोड़
- बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 0.09 करोड़
- बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9- 0.15 करोड़
- बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10- 0.16 करोड़
- बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11- 0.04 करोड़
बंदर बॉक्स ऑफिस टोटल- 4.04 करोड़
बंदर के बारे में
सच्ची घटना पर आधारित, ‘बंदर’ समर की कहानी है, जो एक समय मशहूर गायक-अभिनेता थे, लेकिन गायत्री (सपना पब्बी) नाम की महिला उसपर रेप के चार्जेस लगाती है और उसकी पूरी दुनिया उलट पुलट हो जाती है. जब मीडिया और आम लोग उसके खिलाफ हो जाते हैं, तो उसका करियर और निजी जिंदगी पूरी तरह बर्बाद हो जाती है. इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप हैं और इसमें सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, राज बी. शेट्टी और इंद्रजीत सुकुमारन जैसे स्टार्स की टोली है.
यह भी पढ़ें- संचिता उगले के रिलेशनशिप पर को-स्टार उज्ज्वल शर्मा का बड़ा खुलासा, कहा- वह किसी और को डेट कर रही थी
