Awez Darbar ने नगमा मिराजकर संग जल्द से जल्द शादी करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- इतना कलेश हो चुका है जीवन में और मन में

Awez Darbar ने बिग बॉस 19 से बाहर होने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर के साथ शादी की प्लानिंग पर खुलकर बात की. जानिए उन्होंने क्या कहा और कैसे शो के बाद उनका रिश्ता और मजबूत हुआ.

Awez Darbar On Wedding Plans With Nagma Mirajkar: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर अवज दरबार का ‘बिग बॉस 19’ का सफर उम्मीद से काफी छोटा रहा. सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले इस शो से अवेज छह हफ्तों बाद ही बाहर हो गए. उनका एविक्शन दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज था, क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर भी शो से जल्दी बाहर हो चुकी थीं. शो से बाहर निकलने के बाद, अवेज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने और नगमा के रिश्ते को लेकर कई बातें साझा कीं. इस दौरान उन्होंने जल्द शादी करने के अपने प्लांस पर भी बात की.

जल्दी शादी को लेकर क्या बोले अवेज दरबार?

Zoom के साथ जब इंटरव्यू में अवेज दरबार से पूछा गया कि क्या वो जल्द ही नगमा मिराजकर से शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, “हम अभी ट्रैवल कर रहे हैं. वही जाकर सोच रहे हैं कि अब क्या करना है. जीवन में और मन में इतना कलेश हो चुका है कि अब थोड़ा शांत होना चाहते हैं. वहां जाकर थोड़ा आराम करेंगे, फैसला करेंगे कि आगे क्या करना है और फ्यूचर कैसे प्लान करना है.”

“हमारा रिश्ता और मजबूत हुआ है”

अवेज ने यह भी बताया कि बिग बॉस 19 के घर में रहने के बाद उनका और नगमा का रिश्ता और मजबूत हुआ है. इन्फ्लुएंसर ने कहा, “100%. यह रिश्ता और बेहतर हुआ है. घर के अंदर रहकर समझ आया कि इंसान किस स्थिति में कैसा रिएक्ट करता है. मुझे और नगमा, दोनों को एक-दूसरे की सोच और नेचर को और गहराई से समझने का मौका मिला. इतने कलेश के माहौल में रहकर भी हम खुद बने रह सके, ये हमारे लिए सबसे बड़ी बात थी.”

उन्होंने यह भी कहा कि बिग बॉस का माहौल इंसान को परखता है कि कौन सबसे कठिन परिस्थिति में खुद को कैसे संभाल सकता है.

यह भी पढ़े: Indian Idol 16 से पहले विशाल ददलानी ने साझा की प्रेरक कहानी, बताया किससे मिली संगीत की प्रेरणा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >