Armaan Malik की लीगल वाइफ नहीं है कृतिका, पहली पत्नी पायल का खुलासा, बोली- शादी होने से…

Armaan Malik Wife Payal: अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका इन-दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है. जहां वीकेंड का वार में पायल एलिमिनेट हो गई. अब उन्होंने खुलासा किया है कि वह अरमान की लीगल वाइफ है, कृतिका नहीं.

Armaan Malik Wife Payal: अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में एंट्री ली थी. तीनों की जोड़ी काफी पॉपुलर हुई और लाइमलाइट में रही. हालांकि पहले वीकेंड का वार में पायल एविक्ट हो गई. जिसके बाद फैंस इनकी पर्सनल लाइफ को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं करने लगे. पायल ने कई इंटरव्यू में कहा भी है कि वह बिल्कुल भी दो शादियों को सपोर्ट नहीं करती हैं. साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा कर दिया कि कृतिका अरमान की लीगल वाइफ नहीं है.

अरमान की लीगल वाइफ नहीं है कृतिका

मीडिया बातचीत में, पायल ने अरमान के इस्लाम में परिवर्तित नहीं होने और दूसरी महिला से शादी करने के लीगल सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा, वह अरमान की कानूनी पत्नी है, कृतिका नहीं. उन्होंने क्लियर किया, “मैं उनकी कानूनी पत्नी हूं. कृतिका और अरमान जी की शादी कानूनी नहीं है. हालांकि, जहां तक ​​मुझे पता है, अगर पहली पत्नी अपने पति के दोबारा शादी करने पर आपत्ति नहीं जताती है, तो इसे अवैध नहीं माना जाता है.”

Also Read- Bigg Boss 17 को रिजेक्ट करने पर यूट्यूबर Armaan Malik ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पायल और कृतिका ने भी वैसा…

Also Read- Bigg Boss OTT 3: यूट्यूबर अरमान मलिक ने दो नहीं बल्कि तीन बार की शादी, पायल ने कहा- मेरी शादी से पहले उनका तलाक…

Also Read- पायल मलिक से तलाक पर ये क्या बोल गए अरमान मलिक, कहा- ‘नहीं दे सकता तलाक क्योंकि सबकुछ तेरे नाम पर…’

ट्रोलिंग पर क्या बोली पायल मलिक

ट्रोलिंग पर रिएक्ट करते हुए, पायल ने इंडिया टुडे से कहा, “हमारे फैंस को पता होगा कि हमने कभी भी दो शादियों को सपोर्ट नहीं किया है. चाहे वह हमारे व्लॉग्स या इंटरव्यू में हो, हमने कभी भी इसे बढ़ावा नहीं दिया है. अरमान ने जो भी गलती की, मुझे नहीं लगता कि कोई भी आदमी को ऐसा करना चाहिए. हम इसे कायम रखने में कामयाब रहे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई और ऐसा कर सकता है.”

अरमान की दूसरी शादी के बाद बुरी तरह टूट गई थी पायल मलिक

पायल मलिक ने कहा, “मैं निश्चित रूप से अरमान की दूसरी शादी के बाद टूट गई थी. मैं अरमान जी के बिना नहीं रह सकती और कृतिका भी नहीं. दूसरी ओर, वह हम में से किसी को भी नहीं छोड़ सकते. जब उन्होंने दूसरी शादी कर ली , मैं दुखी थी और उनसे अलग हो गई थी. मैं अपने बेटे के साथ एक साल से अधिक समय तक दूर रही. कृतिका और अरमान भी परेशान थे. हालांकि बाद में हमने साथ मिलकर बात किया और अब मैं दोनों से प्यार करती हूं.

Also Read- Bigg Boss OTT 3: एल्विश यादव को लड़कियों से मिलवाता है लव कटारिया, लाइव शो में बोले अरमान मलिक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >