मौत के मुंह से लौटे अनुराग डोभाल, प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

Anurag Dobhal: गंभीर हादसे के बाद अनुराग डोभाल वृंदावन पहुंचे और प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शरण ली. व्हीलचेयर पर नजर आए यूट्यूबर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने एक भावुक संदेश भी साझा किया, जिस पर फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.

Anurag Dobhal: मौत के करीब पहुंचने के बाद अनुराग डोभाल की जिंदगी पूरी तरह बदलती नजर आ रही है. हाल ही में हुए खौफनाक हादसे और निजी परेशानियों के बीच अब उन्होंने सुकून की तलाश में आध्यात्म का रास्ता चुना है. इसी के चलते वह वृंदावन पहुंचे, जहां प्रेमानंद महाराज के आश्रम में समय बिताकर मन को शांत करने की कोशिश की. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

व्हीलचेयर पर पहुंचे आश्रम, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अनुराग व्हीलचेयर पर नजर आ रहे हैं. अपने दोस्तों और टीम की मदद से वे कार में बैठकर वृंदावन पहुंचे. आश्रम में उनकी मौजूदगी ने फैंस को भावुक कर दिया. वहीं, आश्रम में मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया. अनुराग ने भी मुस्कुराते हुए फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

‘जब लगे सब खत्म हो रहा है…’- अनुराग डोभाल

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुराग डोभाल ने एक भावुक संदेश भी लिखा. उन्होंने कहा कि जब जिंदगी में सब खत्म होता हुआ लगे, तब ईश्वर और संत का सहारा इंसान को नई राह दिखाता है. उनका यह संदेश फैंस के दिल को छू गया है.

फैंस कर रहे दुआएं

अनुराग के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं. कई लोगों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है. कुछ यूजर्स ने उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दी, तो कई ने भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की.

हादसे के बाद अनुराग डोभाल का यह आध्यात्मिक सफर यह दिखाता है कि मुश्किल समय में इंसान खुद को संभालने के लिए नए रास्ते खोजता है.

यह भी पढ़ें: सुपरस्टार बनने से पहले NASA जाना चाहते थे अल्लु अर्जुन, बर्थडे पर करते हैं ये नेक काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >