UK07 राइडर के घर गूंजी किलकारी, पत्नी रितिका ने रामनवमी पर बच्चे को दिया जन्म

Anurag Dobhal Baby: यूके07 राइडर के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल एक्सीडेंट के बाद अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं. इसी बीच पत्नी रितिका चौहान ने बच्चे को जन्म दिया है. इसकी जानकारी रितिका ने अपने सोशल मीडिया पर दी है. पढ़ें पूरी खबर…

Anurag Dobhal Baby: सोशल मीडिया स्टार अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, जहां एक तरफ अनुराग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर फिलहाल दोस्त के फार्महाउस पर आराम कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके घर खुशियों ने दस्तक दे दी है. अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने राम नवमी के शुभ मौके पर अपने पहले बच्चे के जन्म की खुशखबरी शेयर की है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि 27 मार्च 2026 को उनके घर नन्हा मेहमान आया है. हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि बेटा हुआ है या बेटी, लेकिन फैंस लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं.

रितिका चौहान की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

रितिका ने अनुराग पर उठाए थे कई सवाल

रितिका ने अपनी स्टोरी में बच्चे के पैर की तस्वीर भी शेयर की, जिससे यह खबर और भी खास बन गई. बता दें कि अनुराग और रितिका की शादी 30 अप्रैल 2025 को हुई थी, और शादी के एक साल पूरा होने से पहले ही दोनों माता-पिता बन गए हैं. हालांकि, खुशियों के इस माहौल के बीच दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चाएं भी जारी हैं. हाल ही में रितिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कई सवाल उठाए थे, जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में अनुराग पर भी निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि चुप रहना यह नहीं दिखाता कि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है.

अनुराग को किया अनफॉलो

वहीं, अनुराग की हेल्थ को लेकर भी अपडेट सामने आई थी कि उनका एक्सीडेंट काफी गंभीर था और फिलहाल उनके एक पैर में सुन्नपन की समस्या है. उन्होंने खुद बताया था कि उन्हें नहीं पता कि वह भविष्य में सामान्य रूप से चल पाएंगे या नहीं. सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर भी बदलाव साफ नजर आ रहा है. रितिका ने अपने नए इंस्टाग्राम अकाउंट से अनुराग को फॉलो करना बंद कर दिया है और उनके साथ की तस्वीरें भी हटा दी हैं. ऐसे में जहां एक तरफ घर में खुशियां आई हैं, वहीं दूसरी तरफ रिश्तों को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 ने शाह रूख खान की फिल्म को चटाई धूल, साउथ में भी रणवीर का जलवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >