बेड पर पड़े अनुराग डोभाल से पत्नी रितिका का सवाल, सच सामने लाने का दावा

Anurag Dobhal: यूट्यूबर अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट के बाद उनकी पत्नी रितिका चौहान ने सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने रिश्ते और सच्चाई को लेकर कई सवाल उठाए हैं. जानिए उन्होंने क्या कहा है?

Anurag Dobhal: सोशल मीडिया स्टार्स की जिंदगी अक्सर जितनी ग्लैमरस दिखती है, उतनी ही उलझनों से भी भरी होती है. इन दिनों चर्चित यूट्यूबर अनुराग डोभाल को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक्सीडेंट से शुरू हुई कहानी अब पर्सनल रिश्तों तक पहुंच गई है. मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत धीरे-धीरे सुधर रही है. लेकिन इस बीच उनकी पत्नी रितिका चौहान ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख दिया, जिससे मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है.

रितिका ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा नोट

रितिका चौहान ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि लोगों को जो दिख रहा है, वो पूरी सच्चाई नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि वह सोशल मीडिया से दूर रहती हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनकी भावनाएं मायने नहीं रखतीं. रितिका ने आगे बताया कि उनके परिवार और ससुरालवाले कभी नहीं चाहते थे कि उनकी निजी जिंदगी सोशल मीडिया पर आए, लेकिन अब जो बातें फैल रही हैं, वो गलत हैं और उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

गॉड इज ग्रेट वाली स्टोरी

अपने रिश्ते को लेकर रितिका ने कहा कि उन्होंने हमेशा एक पत्नी के तौर पर घर को संभालने की कोशिश की. कोई भी औरत अपना परिवार टूटता नहीं देखना चाहती, और उन्होंने भी अपनी जिम्मेदारियां पूरी ईमानदारी से निभाईं. उन्होंने यह भी बताया कि वह इस समय अपने गर्भ में पल रहे बच्चे की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं, जो उनके लिए सबसे अहम है. इसके अलावा रितिका ने एक और स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने “God is great” लिखते हुए इविल आई वाला इशारा भी किया.

रितिका ने अपने पति से किया सवाल

सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब उन्होंने सीधे अनुराग से सवाल कर दिया, जब उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब वो कहां थे? उन्होंने कहा कि उन्हें नेगेटिव पीआर का सामना करना पड़ा है, लेकिन सच बदला नहीं जा सकता. रितिका ने संकेत दिया कि वह जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाएंगी. अगर इस पूरे मामले की शुरुआत देखें, तो 7 मार्च को अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट हुआ था. बताया जा रहा है कि वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे और उसी दौरान इंस्टाग्राम लाइव भी कर रहे थे. इसी बीच उनका हादसा हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी सर्जरी की गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >