Anupamaa: गौरव खन्ना ने रूपाली गांगुली संग तकरार पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अपने कंधों पर…

Anupamaa फेम एक्टर गौरव खन्ना ने हालिया इंटरव्यू में सीरियल ‘अनुपमा’ में को-स्टार रुपाली गांगुली के साथ तकरार होने पर बात की है. उन्होंने बताया कि आखिर शो में किस वजह से दोनों में बहस हो जाया करती थी.

Anupamaa: स्टारप्लस के पसंदीदा सीरियल ‘अनुपमा’ में अनुज का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना ने हाल ही में कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का खिताब जीता है. अनुपमा से एग्जिट के बाद भी फैंस को अपने अनुज का बेसब्री से इंतजार है. बहुत वक्त पहले यह अफवाह थी कि शो के दौरान उनकी अपनी को-स्टार रुपाली गांगुली के साथ तकरार हुई है. हालांकि, अब काफी समय बाद एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही उन्होंने बताया कि शो में उन दोनों के बीच किस वजह से तर्क होते थे.

रूपाली गांगुली से क्यों होती थी तर्क?

गौरव खन्ना हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में पॉडकास्ट में पहुंचे थे. यहां उन्होंने अपने सीरियल ‘अनुपमा’ के बारे में कई बातें की. साथ ही उन्होंने बातचीत के दौरान रूपली गांगुली से बहस होने वाली बात पर कहा, ‘तर्क होते हैं सीन को लेके क्योंकि हर कोई अपने-अपने विचार लेकर आता है और मैं इसका सम्मान करता हूं, क्योंकि वह एक मुख्य एक्टर होने के नाते शो को अपने कंधों पर उठाती हैं. वह ‘अनुपमा’ शो का एक जाना माना चेहरा हैं. इसलिए अगर मैं जोर देता हूं कि सीन मेरे हिसाब से किए जाएं, तो यह गलत होगा और मैंने ऐसा कभी नहीं किया. विवाद होते थे कि इसको ऐसे कर लेते हैं, वो बोलेंगे ऐसे कर लेते हैं.’

गौरव खन्ना की खतरों के खिलाड़ी 15 में एंट्री?

गौरव खन्ना ने Pinkvilla को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा बनने पर खुलासा किया है. उनसे जब सवाल किया गया कि क्या उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के लिए अप्रोच किया गया है? तो इसपर एक्टर ने अपने जवाब में कहा, ‘ये सच है.’ इसके बाद जब आगे एक्टर से पूछा गया कि क्या उन्होंने ने इस ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया है? तो इसका जवाब देते हुए गौरव खन्ना ने कहा, ‘चियर्स. हो सकता है कि ये सच भी ना हो.’ अब एक्टर के इस जवाब से एक बात तो साफ है कि उन्हें शो के लिए अप्रोच जरूर किया गया है. हालांकि, उन्होंने शो में शामिल होने वाली बात को कंफर्म नहीं किया है.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 की सफलता से गदगद हुए आर. माधवन, निर्देशक की तारीफ में बोले- सबसे ईमानदार…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >