Anupama छोड़ने के बाद वनराज की चमकी किस्मत, इस रियालिटी शो का बन सकते हैं हिस्सा

Anupama: सुधांशु पांडे अब अनुपमा का हिस्सा नहीं है. उन्होंने सीरियल को छोड़ दिया है. एक्टर के जाने से सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ने लगी कि वो बिग बॉस 18 में हिस्सा लेंगे. हालांकि एक्टर ने कंफर्म किया कि वह रियालिटी शो में भाग नहीं लेंगे. अब वह करण जौहर के शो में पार्ट लेंगे.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा इस समय सबसे चर्चित टीवी शो में से एक है. सुधांशु पांडे ने हाल ही में अनाउंस किया था कि वह अब टीवी सीरियल का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वह शो छोड़ चुके हैं, क्योंकि वनराज में अब करने के लिए ज्यादा कुछ बचा नहीं है. एक्टर ने फैंस को धन्यवाद भी दिया और कहा कि आगे भी मुझे ऐसे ही सपोर्ट करते रहें. बताया जा रहा था कि रूपाली गांगुली और राजन शाही के साथ विवाद के बाद सुधांशु पांडे ने शो को अलविदा कहा, लेकिन एक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, हम लोग अभी अच्छे दोस्त हैं.

क्या बिग बॉस 18 में भाग लेंगे सुधांशु पांडे

सुधांशु पांडे के शो छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी भी खबरें आई कि वह सलमान खान के रियालिटी शो बिग बॉस 18 का भी हिस्सा बनेंगे. हालांकि एक्टर ने कहा कि ये खबरें गलत है. ये शो मेरे जैसे के लिए नहीं बना है, हां अगर कभी होस्ट बनने का मौका मिलता है, तो जरूर करना चाहूंगा, लेकिन कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं आऊंगा.

क्या सुधांशु पांडे बनेंगे इस रियलिटी शो का बनेंगे हिस्सा

अब, इंडिया फोरम की रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अमेजन प्राइम वीडियो के अपकमिंग रियलिटी शो, द ट्रैटर्स में दिखाई देंगे. शो को जैसलमेर के अलग-अलग जगहों पर फिल्माया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण जौहर इसे होस्ट करेंगे. हालांकि सुधांशु पांडे ने इसको लेकर अभी तक कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है.

सुधांशु पांडे ने क्यों छोड़ा अनुपमा

सुधांशु पांडे ने द फ्री प्रेस जर्नल संग बात करते हुए शो छोड़ने और राजन शाही संग अनबन पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि मैंने किसी की वजह से शो नहीं छोड़ा है. एक्टर ने कहा, वनराज शो में एक मुख्य आकर्षण था. जिसने ड्रामा को बेहतरीन बनाया हुआ था. गौरव खन्ना की एंट्री के बाद भी स्थिति वैसी ही थी. उनके आने के बाद, एक रोमांटिक एंगल पेश किया गया, लेकिन एक शो को सफलतापूर्वक चलाने के लिए, यह केवल रोमांस पर नहीं चल सकता. इसमें नाटक की जरुरत है. वनराज का किरदार अनुपमा का एक बहुत ही मजबूत स्तंभ था.”

Also Read- Anupama: अनुज की वजह से वनराज ने छोड़ा शो, बोले- रोमांटिक एंगल पेश कर…

Also Read- Anupama: क्या रूपाली गांगुली सेट पर दिखाती हैं नखरे, देविका ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही एटीट्यूड नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >