Anupama Upcoming Twist: यशदीप का प्रप्रोजल स्वीकर करने के लिए श्रुति करेगी अनुपमा को ब्लैकमेल, क्या अपनी अनु को खो देगा अनुज

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि श्रुति फैसला करती है कि वो किसी भी कीमत पर अनुपमा को भारत भेज कर कर रहेगी. दूसरी तरफ यशदीप उससे अपने दिल की बात कहेगा.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा में एक नया टर्न आ गया है. हाल ही में दिखाया गया कि अनुज की वजह से अनुपमा उसके घर रह रही है. अनुज चाहता था कि आध्या का अनु ध्यान रखे क्योंकि उसे पैनिक अटैक आ रहे थे. हालांकि उसका घर में रहना आध्या को पसंद नहीं आया. वो बात-बात पर अनु को नीचा दिखाने की कोशिश करती है. आध्या और श्रुति चाहती थी कि अनुपमा कुकिंग कंपीटीशन हार जाए और उन्होंने बहुत कोशिश भी की. लेकिन अनुपमा जीत जाती है और अनुज उसकी जीत पर सबसे ज्यादा खुश होता है.


अनुपमा से अपने दिल की बात कहेगा यशदीप
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि श्रुति फैसला करती है कि वो किसी भी कीमत पर अनुपमा को भारत भेज कर कर रहेगी. वहीं, अनुपमा की जीत से यशदीप, बीजी, किंजल, परी बेहद खुश है. अनु को खुश देखकर यशदीप भी खुश होता है और वो अपने प्यार का इजहार उससे करने का सोचता है. बीजी अपने बेटे से कहती है कि उसे अपने दिल की बात अनुपमा से कह देना चाहिए क्योंकि अगले वीक वो भारत लौट जाएंगे. यशदीप फाइनली उससे प्यार का इजहार करेगा.

Anupama Spoiler: सुपरस्टार शेफ की विनर बनने के बाद अनुपमा बनी बिजनेसमैन, प्राइज मनी से खरीदेगी स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट को

Anupama Upcoming Twist: क्या अनुज से शादी करने से पहले श्रुति की हो जाएगी मौत, आध्या फिर से करने लगेगी अनुपमा से नफरत

Anupama: क्या अनुपमा और अनुज के रोमांस से आकांक्षा को होती है जलन, जानें क्या बोली गौरव खन्ना की पत्नी


श्रुति करेगी अनुपमा को ब्लैकमेल
अनुपमा, यशदीप की बातें सुनकर हैरान हो जाएगी क्योंकि उसके मन में उसके लिए कुछ भी नहीं है. उसे यशदीप का कन्फेशन पसंद नहीं आएगा और वो उससे दूरी बनाने की कोशिश करेगी. हालांकि ये बात श्रुति को पता चल जाएगी और वो उसपर यशदीप का प्रप्रोज स्वीकार करने के लिए दवाब बनाएगी. श्रुति उससे कहेगी कि उसे ये प्रप्रोजल स्वीकार करना चाहिए, ताकि आध्या को अपने पिता का प्यार मिल जाए. वो उसे ब्लैकमेल करेगी, ताकि अनुपमा हमेशा के लिए उससे दूर हो जाए. क्या अनुपमा, यशदीप का प्रप्रोजल एक्सेप्ट करेगी. क्या अनुज अपनी अनु को जाने देगा. सबकुछ आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.

Also Read- Anupama Spoiler Alert: आध्या करेगी अपनी मां अनुपमा को जलील, देगी अनुज से दूर रहने की वॉर्निंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >