Anupama Upcoming Twist: स्टार प्लस का सुपरहिट शो अनुपमा इन दिनों जबरदस्त उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है. हर एपिसोड में ऐसे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रख रहे हैं. एक तरफ अनुपमा सच्चाई के साथ खड़ी नजर आ रही है, तो दूसरी ओर नए किरदारों की चालाकियां कहानी को और पेचीदा बना रही हैं.
कीर्ति की असलियत ने खोला राज
वसुंधरा की भांजी कीर्ति की एंट्री के साथ ही घर का माहौल बदल चुका है. बाहर से शांत और समझदार दिखने वाली कीर्ति असल में बेहद आक्रामक है. वह न सिर्फ अपने पति कपिल के साथ मारपीट करती है, बल्कि उसके परिवार के साथ भी बदतमीजी से पेश आती है. आने वाले एपिसोड में कीर्ति कपिल की मां पर आपत्तिजनक बातें कह देती है, जिससे कपिल का गुस्सा फूट पड़ता है.
थप्पड़, ड्रामा और आत्महत्या की कोशिश
कीर्ति पर हाथ उठाने के बाद वसुंधरा मौके पर पहुंचती है और कपिल को थप्पड़ मार देती है. इसके बाद कीर्ति खुद को मासूम दिखाने का नाटक करती है. हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि कपिल टूटकर आत्महत्या करने की कोशिश करता है, लेकिन समय रहते अनुपमा उसे बचा लेती है। यह पल शो का सबसे इमोशनल सीन बनने वाला है.
अनुपमा का मास्टरप्लान
कपिल की पूरी सच्चाई सुनने के बाद अनुपमा उसे समझाती है कि हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है. वह कपिल को सलाह देती है कि कीर्ति की हर हरकत को मोबाइल में रिकॉर्ड किया जाए. अनुपमा और कपिल मिलकर उसकी सच्चाई सही वक्त पर सबके सामने लाने का फैसला लेते हैं.
गौतम की नई साजिश
दूसरी तरफ गौतम भी अपनी चालें चलने में जुटा है. वह ख्याति को समझाता है कि प्रार्थना के बच्चे के जन्म के बाद भी ड्रामा खत्म नहीं होगा. गौतम पराग को घर से निकालने की प्लानिंग करता है और साथ ही कीर्ति की सच्चाई भी ख्याति को बता देता है.
प्रेम–प्रेरणा की एक रात से बदलेगा खेल
शो का सबसे चौंकाने वाला ट्विस्ट प्रेम और प्रेरणा की कहानी में देखने को मिलेगा. गुंडों से प्रेरणा को बचाने के बाद प्रेम के लिए उसके दिल में फिर से भावनाएं जाग उठती हैं. हालात ऐसे बनते हैं कि दोनों एक ही कमरे में रात बिताते हैं. प्रेरणा इस मौके का फायदा उठाने की कोशिश करती है, लेकिन नींद खुलते ही प्रेम गुस्से में आ जाता है.
क्या फिर जुड़ेगी अनुपमा–वनराज की कहानी?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इन घटनाओं के बाद अनुपमा और वनराज की जिंदगी में भी कोई नया मोड़ आएगा? आने वाले एपिसोड्स में रिश्तों की कई परतें खुलने वाली हैं, जो दर्शकों को हैरान कर देंगी.
यह भी पढ़ें: 8 साल बाद अभीरा के बेहद करीब पहुंचा अरमान, लेकिन फिर टल गई मुलाकात
