Anupama Twist: अनुपमा के नक्शेकदम पर चलकर तोशु को तलाक देगी किंजल, पाखी को नशा करने की लगी आदत

Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. अब अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि किंजल तोशु से तलाक लेंगी. इधर पाखी नशे की आदी हो जाएंगी.

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का पॉपुलर टेलीविजन शो अनुपमा ने अपनी कहानी से लाखों लोगों का दिल जीता है. मेकर्स दर्शकों को शो से बांधे रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. अनुपमा की लेटेस्ट कहानी अनुज और अनुपमा के री-यूनियन पर बेस्ड है. छह महीने के लीप के बाद, फैंस यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि मान कब फिर से एकजुट होंगे. लेकिन, मेकर्स ने अलग ही ट्विस्ट ऐड किया है और दोनों फिर से अलग हो गए हैं.

तोशु से तलाक लेगी किंजल

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, हम देखेंगे कि वनराज की तरह ही तोशु भी बन गया है. वह जीवन में आगे बढ़ने के लिए वैसा ही लालची और विश्वासघाती बन गया है. तोशु को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बनाते हुए देखा जाएगा और किंजल इस बार अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाएगी. वह अपनी शांति खो देगी और शाह हाउस और तोशु को हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला करेगी. अनुपमा किंजल के फैसलों का सपोर्ट करती नजर आएंगी, क्योंकि उन्हें अपने दर्द का एहसास होगा.

Also Read- Anupama Twist: क्या लीप के बाद आध्या की हो जाएगी मौत, अनुज की जिंदगी होगी तबाह, ये शख्स अनुपमा का देगा साथ

Also Read- Anupama: लीप से पहले इस शख्स ने सीरियल को कहा अलविदा, बोली- बहुत सी चीजें मेकर्स…

Also Read- Anupama: सीरियल में दोबारा एंट्री लेने पर वकार शेख ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शो में वापसी…

नशे की आदी हो जाएगी पाखी

दूसरी ओर, पाखी जिसे जिंदगी में किसी की परवाह नहीं है, वह नशे की आदी होती नजर आएगी. वनराज अपनी बेटी को नशा करते देख चौंक जाएगा और एक बुरा पिता होने के लिए दोषी महसूस करेगा. डिंपी पाखी पर हंसेगी और उसपर गलत कमेंट करेगी. वनराज अपना आपा खो देगा और तोशु, किंजल, डिंपी और पाखी से झगड़ने लगेगा. वनराज निराश हो जाता है और खुद को दोषी मानता है कि वह एक अच्छा पिता नहीं बन पाया. क्या अनुपमा और वनराज की तरह तोशु और किंजल भी अलग हो जायेंगे? क्या पाखी को अपनी गलती समझ आएगी?

Entertainment Trending Videos

Also Read- Anupama Upcoming Twist: अनुपमा से बिछड़ते ही अनुज हुआ तबाह, डिप्रेशन में पहुंचा, आध्या से छिन गया सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >