Anupama Upcoming Twist: अनुज को सड़क पर देख रोने लगेगी अनुपमा, वनराज उड़ाएगा मजाक

Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां लीप के बाद एक मंदिर में अनुपमा और अनुज की मुलाकात होती है. वह अनुज की हालत देखकर रोती है और उसे घर लेकर आ जाती है. इधर वनराज मजाक उड़ाता है. पाखी भी अपनी मां को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है.

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के पॉपुलर टेलीविजन शो अनुपमा में लीप आ गया है. दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने में मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. फैंस अनुपमा और अनुज के फिर से मिलने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन नियति और मेकर्स की प्लानिंग कुछ और ही है. अनु जो अपने जीवन में आगे बढ़ चुकी है, अनुज की भलाई के लिए प्रार्थना करती है. वहीं दूसरी ओर अपना मानसिक संतुलन खो चुका अनुज सड़कों पर भीख मांगता नजर आ रहा है.

मंदिर में अनुज से मिलती है अनुपमा

अनु अपनी जिंदगी से खुश नहीं है और बस किसी तरह जी रही है. हालांकि इतनी मुसीबतों के बाद उसे लगता है कि एक दिन नियती उसे अनुज से जरूर मिलवाएगी. हालांकि आध्या को ये सब बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा और वो अपने माता-पिता की खुशियों को बर्बाद करने का प्रण लेगी. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में अनु अनुज और आध्या के लिए प्रार्थना करती है. सागर अनु को मंदिर ले जाता है और भाग्य से वहां उसे अनुज मिलता है. अपने एक्स हसबैंड की ऐसी हालत देखकर अनु बुरी तरह रोती है और खुद को जिम्मेदार मानती है.

Also Read- Anupama Twist: क्या लीप के बाद आध्या की हो जाएगी मौत, अनुज की जिंदगी होगी तबाह, ये शख्स अनुपमा का देगा साथ

Also Read- Anupama: लीप से पहले इस शख्स ने सीरियल को कहा अलविदा, बोली- बहुत सी चीजें मेकर्स…

Also Read- Anupama: सीरियल में दोबारा एंट्री लेने पर वकार शेख ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शो में वापसी…

लीप के बाद पूरी तरह बदल गई डिंपी

इधर किंजल घर के कामों से तंग आ चुकी है. वह तोषु से कहती नजर आएंगी कि वह अपनी जिंदगी में खुश नहीं हैं. तोशु किंजल की जरूरतों को नहीं समझता है. डिंपी लीप के बाद बदल जाती है और पैसे के लिए पागल होती दिखाई देती है. वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन जाएगी और अपने जीवन को अपने हिसाब से जीना चाहेगी. इधर टीटू फील करेगा कि ये वो लड़की नहीं है, जिससे उसने प्यार किया था.

अनुज की हालत पर हंसता है वनराज

कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेगी, जब पाखी अपनी जिंदगी का भरपूर आनंद लेती नजर आएगी. अनुपमा की ओर से अनुज को वापस लाने के बाद वनराज को उसकी हालत पर हंसते हुए देखा जाएगा. वह अनुज का मजाक उड़ाता नजर आएगा और अनुपमा से कहेगा कि उसकी किस्मत काफी बुरी है. पाखी अनु को अपमानित करती हुई नजर आएगी और उस पर भड़केगी भी. यही नहीं वह उस लड्डू को फेंक देती है, जो अनु ने उसके लिए बनाया था. अनुज को लेकर अनु और वनराज में बहस भी होती है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >