Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज को पता चल जाता है कि श्रुति ही वो इंसान है जिसने अनुपमा का करियर बर्बाद किया है. वो ये सुनकर काफी गुस्सा हो जाता है.

Anupama: रूपाली गांगुली का सीरियल अनुपमा दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि श्रुति भी टीटू और डिंपी की शादी में शामिल हो रही है. वो भारत आ चुकी है. अनुपमा को पता चल गया है कि श्रुति की वजह से उसका करियर खराब हो गया. श्रुति ही थी, जिसने फूड क्रिटिक से स्वच्छता विभाग को टिप दिलवाकर अनु को बर्बाद करने का प्लान बनाया था. हालांकि ये सच्चाई अनुज से अभी तक छिपी हुई है, लेकिन ये राज उसके सामने जल्द खुलने वाला है.


यशदीप और अनुपमा की बातें सुन लेगा अनुज
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार टीटू और डिंपी की शादी में लगा हुआ है. दूसरी तरफ यशदीप और अनु, श्रुति को लेकर बात करते है. यशदीप कहता है कि उसे अमेरिका जाकर फिर से रेस्तरां शुरू करना चाहिए. यशदीप उससे कहता है कि अगर श्रुति इसके पीछे है तो उसे सजा मिलनी चाहिए. यशदीप उसे ये बात सीक्रेट रखने के बारे में उससे पूछता है. अनुपमा इसपर कहती है कि वो इसलिए ये बात छिपा रही है क्योंकि वो अनुज और आध्या को दुख नहीं पहुंचाना चाहती. वो कहती है कि श्रुति की सच्चाई जानकर उन दोनों को काफी तकलीफ होगी और वो ये नहीं कना चाहती. अनुज उसकी बात सुन लेता है.

Anupama: असली विलेन निकली श्रुति, अनुपमा की बर्बाद के पीछे है उसका हाथ, क्या सच जानकर अनुज तोड़ देगा शादी

Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

Anupama: दुश्मन बनेगा अनुपमा का दोस्त, कॉकरोच वाली साजिश में इस शख्स का करेगा पर्दाफाश


अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब
अनुज को पता चल जाता है कि श्रुति ही वो इंसान है जिसने अनुपमा का करियर बर्बाद किया है. वो ये सुनकर काफी गुस्सा हो जाता है और उसका नाम लेकर चिल्लाता है. अनु उसकी आवाज सुन लेती है और अनुज को रोकने जाती है. क्या अनुज, श्रुति से शादी तोड़ देगा. क्या आराध्या, श्रुति से नफरत करने लगेगी. आने वाले एपसिोड में खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा. कई बड़े ट्विस्ट मेकर्स लेकर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >