Anupama Upcoming Twist: आध्या की नहीं हुई है मौत, अब शुरू होगी मीनू और सागर की लव स्टोरी, वनराज फिर बनेगा विलेन

सीरियल अनुपमा में लीप के बाद मीनू के एंट्री हो गई है. मीनू, अनु से उसके आश्रम में मिलती है और वनराज को ये पसंद नहीं आता. वनराज उसे अनु से दूरी बनाकर रखने के लिए कहता है.

Anupama upcoming twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ नयी ऊंचाईयों को छू रहा है. सीरियल की कहानी छह महीने आगे बढ़ गई है. अनुपमा अब आशा भवन चलाती है. वनराज उसका पड़ोसी है और अनुज भी अनु को मिल गया है. हालांकि अनुज जिस हालत में अनु को मिला है, उससे वो काफी परेशान है. अनु पूरी कोशिश कर रही है कि अनुज की मेमोरी वापस आ जाए. वहीं, अनु को एक और बात सता रही है कि आध्या कहां है. अब शो में एक और एंट्री होने वाली है और वो है मीनू. मीनू के आने से कहानी में एक नयी फ्रेशनेस आ जाएगी.

अनुपमा को देखकर बहुत खुश हुई मीनू

अनुपमा में दिखाया गया कि डॉक्टर ने अनु को अनुज का ध्यान रखने के लिए कहा है. अनु उसे ठीक करने में लगी हुई है. अनु को पता चल जाएगा कि आध्या के नहीं रहने वाली खबर के बाद ही अनुज की मानसिक हालत बिगड़ी है. हालांकि अनु को पूरा विश्वास है कि आध्या मरी नहीं है और वो उसे कहीं से भी खोज निकालेगी. वहीं, वनराज की भतीजी मीनू अमेरिका से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करके आ गई है. वो गलती से एयरपोर्ट पर सागर को वनराज द्वारा भेजा गया ड्राइवर समझ कर उसके साथ अनु के आश्रम आ जाती है. मीनू, अनु को देखकर बहुत खुश होती है.

Also Read- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

सागर और मीनू के बीच होगी दोस्ती

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज, मीनू को अनु के साथ कोई रिश्ता नहीं रखने के लिए कहेगा. दूसरी तरफ बाला सागर को मीनू से प्यार करने से मना करता है, लेकिन सागर उसकी बात नहीं सुनता. किंजल, मीनू से उसकी शादी पर फोकस करने के लिए कहती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा की सागर और मीनू की दोस्ती हो जाएगी और दोनों की बढ़ती नजदीकियां वनराज को पसंद नहीं आएगी. वहीं, अनुपमा और अनुज को अहसास होगा कि जल्द ही आध्या वापस आ जाएगी. क्या अनुपमा में एक और नयी लव स्टोरी देखने को मिलेगी.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >