Anupama Upcoming Episode : बीमारी के बारे में सुनकर अनुपमा का फूटा गुस्सा, इस वजह से वनराज ने मांगी माफी

Anupama Upcoming Episode : सीरियल अनुपमा (Anupama) का ट्रैक इन दिनों काफी इमोशनल हो गया है. अनुपमा की बीमारी ने सबको अंदर से तोड़ दिया है. इस खबर के बाद से घर के सदस्य उसे लेकर बहुत भावुक हो गए है. वहीं, अनुपमा को अपनी बीमारी के बारे में डॉक्टर अद्वैत से पता चल जाता है. इसे सुनने के बाद वो शॉक्ड हो जाती है.

Anupama Upcoming Episode : सीरियल अनुपमा (Anupama) का ट्रैक इन दिनों काफी इमोशनल हो गया है. अनुपमा की बीमारी ने सबको अंदर से तोड़ दिया है. इस खबर के बाद से घर के सदस्य उसे लेकर बहुत भावुक हो गए है. वहीं, अनुपमा को अपनी बीमारी के बारे में डॉक्टर अद्वैत से पता चल जाता है. इसे सुनने के बाद वो शॉक्ड हो जाती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा घर आती है तो उसके लिए सब कुछ ना कुछ बना कर रखते है. अनुपमा ये सब देखकर सबसे कहती है कि उसे हर कोई खुश रखने की कोशिश कर रहा है. वो कहती है आपलोगों ने मेरे रिपोर्ट के बारे में मुझसे क्यों छुपाया. अनुपमा कहती है, आपलोगों को क्या लगा, आप मेरी मौत को टाल सकते है.

अनुपमा की बातें सुनकर वनराज गुस्सा हो जाता है और उसे ये सारी बातें कहने से रोकता है. वनराज उसे पूरी रिपोर्ट आने तक इंतजार करने के लिए कहता है. अनुपमा कहती है कि अगर आप लोग चाहते है कि वो खुश रहें तो उसपर कोई भी तरस ना खाएं. अनुपमा इमोशनल होकर बहुत कुछ कह जाती है, जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो जाता है.

Also Read: ‘तू बहुत खतरनाक है यार…’ इतना बोलकर इमोशनल हो गए थे संकेत भोसले, सुगंधा मिश्रा का ऐसा था रिएक्शन, VIDEO

अनुपमा को लेकर सारे घर वाले बाहर आ जाते है और नाचते -गाते होते है. अनुपमा अपने परिवार को इस तरह देखकर कान्हा जी से दुआ करती है कि उसकी फैमिली हमेशा ऐसे ही रहें. इधर काव्या वनराज को सबके साथ देखकर नाराज होती है. वनराज अनुपमा से कहता है कि उसकी इस हालत का जिम्मेदार वो है, इसलिए वो उसे माफ कर दें.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि वनराज काव्या से कहता है कि ये सही टाइम नहीं है तलाक लेने का, जैसे ही सही वक्त आएगा वो उससे डिवोर्स ले लेगा. आज उसे जरुरत है मेरी तो मैं उसे छोड़ नहीं सकता. इधर घर के बाहर अनुपमा की मुलाकात अद्वैत से होती है. बातों ही बातों में अनुपमा को अपनी बीमारी के बारे में मालूम चल जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >