Anupama से रूपाली गांगुली का कटा पत्ता, ये एक्ट्रेस होगी नई लीड, लीप के बाद की कहानी से उठा पर्दा

Anupama: सीरियल अनुपमा में जल्द ही 15 साल का लीप आने वाला है, जिसक बाद नए स्टार्स की एंट्री होगी. अब कहा जा रहा है कि सोन परी की फ्रूटी यानी तन्वी हेगड़े नई लीड होगी.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा अपने लीप को लेकर इन-दिनों चर्चा में बना हुआ है. टाइम जंप को लेकर आए दिन कई तरह की खबरें आती है, जिसमें नए स्टारकास्ट की एंट्री से लेकर पूराने का पत्ता कटना शामिल है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. कुंवर अमर सिंह और मदालसा शर्मा ने 15 साल के लीप को कंफर्म किया और कहा कि कहानी में काफी कुछ बदलने वाला है.

लीप के बाद क्या होगी अनुपमा की कहानी

पहले यह बताया जा रहा था कि नई लीड का नाम काजल होगा, जो एक मजबूत, स्वतंत्र, मौज-मस्ती करने वाली इमोशनल व्यक्ति होगी. अब पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो निर्माताओं ने इस किरदार को बहुत गहराई से लिखा है और काजल के बैकग्राउंड को काफी दुख भरा रखा है, जिसने अपनी मां की गलती के कारण अपने पिता को खो दिया. यह भी बताया जा रहा था कि लीप के बाद मुख्य भूमिका निभाने के लिए ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री शिवांगी जोशी से संपर्क किया गया है.

क्या तन्वी हेगड़े अनुपमा की नई लीड होगी

अब, इंडिया फोरम की रिपोर्ट में कहा गया है कि तन्वी हेगड़े राजन शाही की अनुपमा की नई लीड हैं. लीप के बाद तन्वी किंजल की बेटी का किरदार निभाएंगी और कहानी का फोकस उसी पर होगा. कहानी में अभी कई मोड़ आएंगे. बता दें कि तन्वी सोन परी में फ्रूटी के रूप में अपने परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. ये सच है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कोई भी स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है.

अनुपमा के कौन से 2 स्टार्स ने छोड़ा सीरियल

हाल ही में हमने देखा कि सुधांशु पांडे ने शो छोड़ दिया है. उन्होंने वनराज शाह की भूमिका निभाई और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. उनका बाहर जाना फैंस के लिए एक बड़ा झटका था. बाद में मदालसा शर्मा ने भी शो छोड़ दिया. उन्होंने काव्या का किरदार निभाया था. सुधांशु ने कहा कि अब उनके किरदार में करने को ज्यादा कुछ नहीं था, इसलिए एक्टर ने नए प्रोजेक्ट को तलाशना शुरू कर दिया.

Also Read- Anupama Twist: लीप से पहले खत्म हो जाएगा शाह परिवार का नामो-निशान, क्या आध्या की होगी मौत?

Also Read- Anupama: काव्या ने रूपाली गांगुली को दो-मुंहा कहने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दुख होता था जब…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >