Anupama: मास्टरमाइंड निकली श्रुति, तोशू ने नहीं इस इंसान ने किया अनुपमा को बदनाम, वनराज का अनुज- आध्या पर फूटा गुस्सा

अनुपमा में दिखाया गया कि आध्या हमेशा से परी से नफरत करती है. आध्या को वो याद अभी भी याद है जिसमें अनुपमा ने परी को उससे पहले बचाया था. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या की सच्चाई वनराज जान जाएगा.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा अपने ट्रैक से दर्शकों को बांधे हुए है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि शाह हाउस में डिंपी और टीटू की शादी की तैयारी हो रही है. अनुपमा और अनुज शादी में आ गए है और उनके आने से वनराज बिल्कुल खुश नहीं है. अनुज चाहता है कि इस शादी में अनु और आध्या करीब आ जाए. दूसरी तरफ श्रुति ने आध्या को अनु और अनुज पर नजर रखने के लिए कहा है. आने वाला एपिसोड काफी खास होगा, जहां दर्शकों को वनराज का गुस्सा देखने को मिलेगा.

अनुपमा की बातें सुन लेगा वनराज
आध्या को लगता है कि परी से अनु ज्यादा प्यार करती है. उसे लगता है कि परी ने उसकी खुशियां छीन ली है. आध्या बच्चों के साथ लुका-छुपी खेलती है और परी को स्टोर रुम में बंद कर देती है. उसके बाद वो अनुज के साथ होटल चली जाती है. अनु का परी बेहोशी के हालत में मिलती है. वो इस बारे में आध्या से पूछती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या को अनुपमा ऐसा दोबारा नहीं करने के लिए कहती और ये बात वनराज सुन लेता है. वो आध्या को डांटेगा और अनुज और अनुपमा पर भी बहुत गुस्सा करेगा. क्या वनराज तीनों को घर से बाहर निकाल देगा.

Anupama: टीटू-डिंपी के साथ एक ही मंडप में अनुज संग शादी करेगी श्रुति, अनुपमा को होगी जलन

Anupama: अनुपमा के लिए फूट-फूट कर रोएगा अनुज, MaAn को मिलाने के लिए श्रुति को उनकी जिंदगी से निकाल देगी देविका

Anupama: अनुपमा की हाथों पर अंश ने लिखा अनुज का नाम, क्या फिर से MaAn हो जाएंगे एक


अनुपमा को बदनाम करने के पीछे श्रुति का है हाथ
वहीं, अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज को गुलाटी और राहुल पर शक है. उसने गुलाटी से मिलने के बारे में श्रुति से भी पूछा था, जिसकी वजह से वो थोड़ी परेशान हो गई थी. हालांकि शो में दिखाया जाएगा कि श्रुति कॉकरोच वाले घटना में शामिल है. एक तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही, जिसमें श्रुति एक आदमी के साथ दिख रही है. गौर से फोटो देखने पर वो आदमी राहुल जैसा लगता है. इससे ये साफ है कि श्रुति और कॉकरोच वाले घटना के बीच दोनों का कोई कनेक्शन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >