Anupama Twist: सीरियल में होगी इस शख्स की मौत, अंकुश और बरखा ने आध्या को रखा है इस जगह, होगा बड़ा खुलासा

सीरियल अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि आध्या का पता लगाने में अनु लगी हुई है. अनु बार-बार खुद से कहती है उसे टूटना नहीं है. उसे अपने पति अनुज को ठीक करना है. साथ ही अपनी बेटी का पता लगाना है.

Anupama Twist: अनुपमा का ट्रैक इन दिनों बेहद रोमांचक हो गया है और आगे की स्टोरी जानने के लिए दर्शक बेताब हो रहे हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुज की मानसिक हालत खराब हो गई है. अनु को पता चलता है कि अनुज का ये हाल आध्या के नहीं रहने की खबर जानकर हुआ. अब वो उम्मीद लगाए बैठे है कि आध्या जिंदा है और एक दिन वापस आ जाएगी. वहीं, मीनू भी शाह हाउस आ गई है. वनराज नहीं चाहता मीनू और अनुपमा का बॉन्ड गहरा हो. उसने मीनू को अनु से दूर रहने की चेतावनी दी है.

नंदिता की होगी हत्या

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नंदिता की हत्या उसका पति कर देता है क्योंकि उसने एक बच्ची को जन्म दिया था. इस मौत से अनु काफी दुखी हो जाती. अब उसे नंदिता की बेटी आशा की फ्रिक है, लेकिन अनुज उसे अनु से गोद लेने के लिए कहता है. ये बच्ची अनुज की जिंदगी बेहतर बनाने की कोशिश करेगी. अनु को उम्मीद है कि आशा के आने से अनुज की हालत में सुधार आएगा. साथ ही बच्ची को एक अच्छा पिता मिलेगा.

Also Read- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

बरखा और अंकुश ने आध्या को रखा है इस जगह

वहीं, अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बरखा और अंकुश ने अनुज को धोखा दिया है. दोनों ने अनुज को कहा कि आध्या मर गई है और आध्या को बताया कि उसके पिता अनु के पास चले गए है. आध्या अमेरिका में है और अंकुश और बरखा ने उसे ड्रग्स की लत लगवा दी है. आध्या, अनुज से नफरत करने लगी है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु को अंकुश और बरखा के इस प्लान का पता चल जाता है. वो उन्हें सबक सिखाने का सोचती है और आध्या को अनुज की लाइफ में लाने की पूरी कोशिश करती दिखती है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >