Anupama Twist: 6 महीने बाद अनु को देखते ही आध्या ने दिया ये हिंट, मेघा के घर में घुसने के लिए अनुपमा ने बनाया मास्टर प्लान

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु को शक है कि मेघा के घर में कुछ ठीत नहीं है. अनु प्लान बनाकर उसके घर के अंदर घुसने की कोशिश करेगी.

Anupama: शो अनुपमा में मेकर्स नया ट्विस्ट लेकर आए है. आध्या को अनुज और अनुपमा से अलग कर मेकर्स ने कहानी दिलचस्प बना दी. शो में दिखाया जा रहा है कि आध्या जिंदा है और वो मेघा के घर है. नया प्रोमो सामने आया है. जिसमें फाइनली अनु, आध्या को लेकर अनुज के पास आती है. अनुज और आध्या एक-दूसरे को देखकर फूट-फूटकर रोने लगते हैं. आध्या, अनु को मां कहकर बुलाती है. सभी खुश होते है, तभी अनु बेहोश हो जाती है. अब अनु से आध्या को कैसे खोजा, इसका खुलासा हो गया है.

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा?

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मेघा और जय के घर अनु एक्स्ट्रा पैसा लौटाने के लिए उसके घर जाती है. अनु को लगता है कि कुछ ठीक नहीं है. अनु, मेघा से कहती है कि वो एक भी पैसा ज्यादा नहीं ले सकती.

अनुपमा क्यों करती है बेहोश होने का नाटक?

पैसे लौटाने के बहाने वो बेहोश होने का नाटक करती है और मेघा उसे अपने घर के अंदर ले जाती है. मेघा उसे पानी देती है और अनु अपनी नजरें चारों तरफ दौड़ाती है. वहीं, आध्या अपने कमरे में बंद है और भगवान कृष्ण से प्रार्थना करती है वो अपने माता-पिता से उनके बर्थडे पर मिल जाए.

अनुपमा को कैसे मिला आध्या का सुराग?

अनुपमा को मेघा के घर कुछ नहीं मिलता और वो निराश होकर वहां से जाने लगती है. अचानक उसका फोन उसके हाथ से गिर जाता है और वो जैसे ही नीचे झुकती है, उसे आध्या बेडरूम से बाहर की ओर झांकती दिखती है.

आध्या को देखकर अनुपमा का क्या होगा रिएक्शन?

अनुपमा और आध्या एक-दूसरे को देखकर भावुक हो जाते है. आध्या उसे चुप रहने का इशारा करती है और हेल्प करने की विनती करती है. साथ ही वो हिंट देती है कि इस घर में कुछ ठीक नहीं है.

Also Read- Anupama Twist: ऑटो ड्राइवर बनने के लिए मजबूर हुई अनुपमा, आध्या को कार में देख उसके पीछा दौड़ा अनुज

Also Read-Anupama Twist: अनुपमा और अनुज की जिंदगी बर्बाद करने लौटा ये पुराना दुश्मन, आध्या को मिली नयी पहचान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >