Anupama Twist: अनुपमा के हाथ लगी राघव की डायरी, इस चीज को देखकर आई अनुज की याद

Anupama Twist: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि अनु को जेल में राघव की डायरी मिलती है. वह उसे पढ़ती है, जिससे अनुज की याद उसे सताती है.

Anupama Twist: स्टार प्लस का शो अनुपमा अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को बांधे रखता है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि राही और प्रेम मोटी बा के खिलाफ लड़ रहे हैं. इधर अनु जब जेल में जाती है, तो वहां उसकी मुलाकात राघव से होती है. उसे अजीब सा जुड़ाव महसूस होता है. राघव की अनुपमा और राही के साथ अक्सर मुलाकातें होती रही हैं.

राघव की डायरी देख अनु को आएगी अनुज की याद

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में, हम देखेंगे कि अनुपमा सेंट्रल जेल में घूम रही होती है, अचानक वह लड़खड़ा जाती है, लेकिन खुद को गिरने से बचा लेती है. तभी उसकी नजर एक गिरी हुई डायरी पर पड़ती है, जो किसी और की नहीं बल्कि राघव की होती है. अनु उसे झट से उठाती है और खोलने की कोशिश करती है, तभी उसमें से एक सूखा गुलाब गिरता है. जैसे ही वह इसे उठाने के लिए नीचे झुकती है, अनुज की यादें सताने लगती है.

राघव की डायरी में थी दर्द भरी कविताएं

पन्नों को पलटते हुए, उसे कविताएं और गहरे दर्द की कुछ शब्द लिखे मिलेंगे. इससे अनुपमा दुखी हो जाती है. जैसे ही वह आगे पढ़ती है, अचानक से फूलों की पंखुड़ियां गिरने लगती है. जिससे वह इमोशनल हो जाती है, मानो वह अपने अतीत से कोई रिश्ता फिर से जी रही हो. इसी बीच राघव माउथ ऑर्गन बजाता वहां पहुंच जाता है. डायरी में आगे क्या लिखा है, अनु पढ़ नहीं पाती है. सीरियल के आने वाले एपिसोड में ढेर सारा ड्रामा दर्शकों को देखने को मिलेगा.

राही को डराता है राघव

अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अनु और राही कैदियों के लिए अपनी डांस क्लास शुरू करते हैं, लेकिन तनाव तब पैदा होता है, जब राघव की मौजूदगी अनुपमा को परेशान करती है. जैसे ही राघव माउथ ऑर्गन बजाता है, राही उसे भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती है. हालांकि, राघव अचानक राही को अपने पास खींच लेता है, जिससे वह डर जाती है.

यह भी पढ़ें- Salaar Re-Release Box Office Collection: सालार ने ओपनिंड डे पर कमाए इतने करोड़, तोड़ा तुम्बाड का रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, अक्षय कुमार संग ये स्टार्स आएंगे नजर, कहानी होगी जबरदस्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >