Anupama Twist: सिर्फ ये चीज देख अनु ने कर लिया आध्या का पता, अनुज-वनराज के बाद अब इसकी लव स्टोरी हो गई शुरू

अनुपमा का आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए काफी खास होने वाला है. आध्या की खोज में लगी अनु को अपनी बेटी से जुड़ा एक बहुत बड़ा सुराग मिलेगा. वहीं, वनराज की जिंदगी में एक नयी प्रॉब्लम शुरू हो गई है.

Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा अपने नये ट्विस्ट से दर्शकों को अपनी सीट से बांधे हुए है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनु लगातार आध्या की खोज में लगी हुई है. प्रोमो में रिवील हो चुका है कि आध्या, अनुज के पास वापस आ जाएगी और अनु उसे लेकर आएगी. आध्या और अनुज को मिलाकर अनु जाने लगेगी, तभी आध्या उसे मम्मी कहकर बुलाएगी. अनु की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और वो बेहोश हो कर नीचे गिर जाएगी. अपकमिंग ट्विस्ट में नया ड्रामा दर्शकों का इंतजार कर रही है.

अनुपमा में अपकमिंग ट्विस्ट क्या आएगा

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या, मेघा और जय से फास्ट फूड खाने की डिमांड करती है. वो अनु की रसोई से ऑर्डर करती है. अनु को जब कॉल आएगा तो उसे कुछ अजीब फील होगा और वो खाना देने का फैसला करेगी. वो जय और मेघा के घर जाएगी. जल्द ही अनु को आध्या के वहां होने का हिंट मिल जाएगा. अनु वहां एक डूडल आध्या द्वारा बनाया हुआ देखेगी, जिसमें पिंजड़े में कैद एक लड़की बनी होगी. इस डूडल पर अनु का ध्यान जाएगा.

अनुपमा के बाद किसकी लव स्टोरी होगी शुरू

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आशा भवन की छत पर सागर पढ़ाई करता होता है और मीनू अपने छत से उसे देखती है. मीनू उसका ध्यान भटकाने के लिए लेजर लाइट सागर पर डालती है और उनके बीच फिर एक प्यारा सा मोमेंट देखने को मिलेगा. वनराज ये सब देख लेता है और परेशान हो जाता है. वो सोचता है कि मीनू उसकी जिम्मेदारी है और वो उसे गलत रास्ते पर जाता नहीं देख सकता. वनराज बा से मीनू के लिए अच्छा लड़का खोजने के लिए कहता है. क्या मीनू सागर को छोड़कर किसी और लड़के से शादी करने के लिए मानेगी.

Also Read- Anupama Twist: ऑटो ड्राइवर बनने के लिए मजबूर हुई अनुपमा, आध्या को कार में देख उसके पीछा दौड़ा अनुज

Also Read-Anupama Twist: अनुपमा और अनुज की जिंदगी बर्बाद करने लौटा ये पुराना दुश्मन, आध्या को मिली नयी पहचान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >