Anupama Twist: अनु-अनुज के हाथ से छूटा आध्या को लेकर बड़ा सुराग, अपनी बेटी के सीक्रेट मैसेज को क्यों पढ़ नहीं पाई अनुपमा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि वनराज, मीनू और सागर के करीब आने से काफी परेशान है. पाखी और तोशू उसे कोई फैसला लेने के लिए कहते हैं. दूसरी तरफ, मेघा को आध्या धमकी देती है कि वो घर छोड़कर चली जाएगी.

Anupama: अनुपमा एक बार फिर से टीआरपी लिस्ट में किंग बन गया. सीरियल टॉप पर है और शो में दिखाया जा रहा है कि आध्या, अनुपमा को एक खास मैसेज भेजती है, ताकि वो उसे बचाने आए. लेटेस्ट एपिसोड काफी दिलचस्प हो जाएगा. अनुपमा को आध्या का मैसेज मिल जाता है, लेकिन वो उसे पढ़ नहीं पाती. वहीं, अनुज, मेघा के घर तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बात से अनजान है कि वहां आध्या रहती है.

अनुपमा के आज रात के एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा?

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोशू और पाखी, वनराज को बताते है कि टीटू और मीनू उसे धोखा दे रहे है. पाखी बताती है मीनू, सागर के बीच नजदीकियां बढ़ रही है. इसके अलावा टीटू और नंदिता भी करीब आ रहे हैं. तोशू कहता है कि उसे शक है कि इसके बारे में अनुपमा को मालूम है. दोनों वनराज को इस मामले में कोई फैसला लेने के लिए कहते है.

क्या आध्या का मैसेज मिलेगा अनुपमा को?

अनुपमा के टिफिन में आध्या एक सीक्रेट मैसेज लिखकर भेजती है. हालांकि टिफिन में चॉकलेट होता है, जो पिघल जाता है. इस वजह से अनुपमा वो मैसेज नहीं पढ़ पाती है. दूसरी तरफ आध्या अपनी मां का इंतजार कर रही है ताकि वो आकर उसे ले जाए.

आध्या, मेघा को देगी घर छोड़कर जाने की वॉर्निंग?

मेघा, आध्या को जलेबी खाने के लिए फोर्स करती है. आध्या मना करती है और जोर देती है कि अगर वो नहीं रूकी तो वो घर छोड़कर चली जाएगी. मेघा कहती है वो ऐसा बिल्कुल नहीं कर सकती. जय बीच-बचाव करता है, लेकिन मेघा भड़क जाती है. आध्या घर छोड़कर जाने के फैसले को लेकर कही है, लेकिन मेघा उसका रास्ता रोक लेती है. साथ ही वो आध्या को पुलिस बुलाने की धमकी देती है. जिसके बाद आध्या अपना मन बदल लेती है.

Also Read- Anupama Twist: ऑटो ड्राइवर बनने के लिए मजबूर हुई अनुपमा, आध्या को कार में देख उसके पीछा दौड़ा अनुज

Also Read-Anupama Twist: अनुपमा और अनुज की जिंदगी बर्बाद करने लौटा ये पुराना दुश्मन, आध्या को मिली नयी पहचान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >