Anupama: भेष बदलकर टीना-अर्जुन के घर पहुंची अनु, प्रेम-राही के बीच बढ़ी नजदीकियां

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही, गौतम से शिकायत करती है कि उसने उसे वैलेंटाइन विश तक नहीं किया. इस बात पर दोनों के बीच लड़ाई होती है. दूसरी तरफ टीना और अर्जुन के घर में अनु की एंट्री होती है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, इशानी से कहती हैं कि जिस बात का डर था वही अब सच बनता दिख रहा है. इशानी कहती है कि उसे दिवाकर से नफरत है. अनुपमा, इशानी से कहती हैं कि फिलहाल पाखी पर नजर रखे और दिवाकर के बारे में जानकारी जुटाए. दूसरी तरफ मंदिर में जब अनु, दिवाकर को देखती हैं तो उसका शक और गहरा हो जाता है, लेकिन हसमुख उसे रोक देते हैं. दूसरी तरफ प्रेम, राजा और अंश अपनी-अपनी पार्टनर के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं. प्रेम राही को स्पेशल कहता है और डांस करता है. यह सब देखकर प्रेरणा को गुस्सा आ जाता है. परी उसकी नाराजगी नोटिस करती है. प्रेम भी प्रेरणा को देखकर असहज हो जाता है.

अनुज की याद आएगी अनु को

महाशिवरात्रि के मौके पर अनुपमा भगवान शिव की पूजा करती हैं और अनुज को याद करती हैं. वह भगवान से अपने परिवार की खुश और पाखी की जिंदगी में सुकून की दुआ मांगती हैं. अनुपमा कहती हैं कि पाखी अंदर ही अंदर टूट रही है और उन्हें सही रास्ता दिखाने की जिम्मेदारी भगवान पर छोड़ देती हैं. दूसरी तरफ माही, गौतम से शिकायत करती है कि उसने उसे वैलेंटाइन विश तक नहीं किया. इस बात पर दोनों के बीच लड़ाई होती है. गौतम को पसंद नहीं आता कि माही बात-बात पर उससे शिकायत करती रहती है.

टीना और अर्जुन के घर पहुंचे अनु और हसमुख

टीना, मनप्रीत को जल्दी-जल्दी काम करने के लिए कहती है. अनु और हसमुख दोनों दुबई से आए अमीर मेहमानों का भेष बनाकर वहां पहुंचते हैं. उनके पहनावे और अंदाज को देखकर टीना और अर्जुन पहले उन्हें शक की नजर से देखते हैं. हालांकि अनुपमा और हसमुख अपनी बातों और रौब से ऐसा प्रभाव डालते हैं कि दोनों का शक दूर हो जाता है. टीना और अर्जुन उन्हें अपने घर ठहरने की इजाजत दे देते हैं. उधर मनप्रीत, अनुपमा और हसमुख को देखकर भावुक हो जाती है. अनुपमा उसे भरोसा दिलाती है कि अब दुख के दिन ज्यादा लंबे नहीं हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama: टीना को सबक सिखाएगी अनुपमा, कोठारी परिवार में संपत्ति पर बवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >