Anupama Twist: अनुज और अनुपमा का जानी दुश्मन बनेगा ये नया शख्स, जासूस बनकर आध्या से अनु जाएगी मिलने

सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो काफी जबरदस्त है. प्रोमो में आध्या की झलक दिखी है और फैंस उन्हें देखकर काफी खुश हो गए. सीरियल में एक नये किरदार की भी एंट्री हो गई है.

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा में फाइनली आध्या की एंट्री हो गई है और उसकी झलक फैंस ने देख ली है. अनुज और अनुपमा अपनी बेटी आध्या की याद में तड़प रहे हैं. अनु लगातार उसे खोज रही है. शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. अनुज और अनु, आध्या को मंदिर में देखते है और जान कर हैरान हो जाते हैं कि आध्या का नाम और पहचान बदल गया है. अब आध्या, प्रिया बन गई है. आध्या सदमे में है और अपने माता-पिता को खूब याद करती रहती है. अब एक नये शख्स की एंट्री हो गई है.

अनुपमा का नया प्रोमो

सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया है. प्रोमो में अनु ने अपना नया बिजनेस शुरू किया है, जिसका नाम ‘अनु की रसोई’ है. ये एक फूड कार्ट है और अनुज घर-घर पार्सल देता है. अनुज जिस घर में पार्सल देने जाता है, वहीं आध्या होती है. आध्या जैसे ही खाना खाती है, वो पहचान जाती है कि इसे उसकी मां ने बनाया है. अनुज को आध्या की मौजदूगी का अहसास होता है. अनु और अनुज दोनों को लगता है कि आध्या ने उसका नाम लिया है. वहीं, आध्या उन्हें कस्टमर रिव्यू देती है और अनुज और अनु को उसके ठिकाने के बारे में पचा चलता है. अपकमिंग एपिसोड में अनुज और अनुज जासूस बनकर उससे मिलने जाएंगे.

Also Read- Anupama Twist: ऑटो ड्राइवर बनने के लिए मजबूर हुई अनुपमा, आध्या को कार में देख उसके पीछा दौड़ा अनुज

Also Read-Anupama Twist: अनुपमा और अनुज की जिंदगी बर्बाद करने लौटा ये पुराना दुश्मन, आध्या को मिली नयी पहचान

अनुपमा में हुई मेघा की एंट्री

वहीं, अनुपमा में आध्या को उसकी फोस्टर मां मेघा ने कैद करके रखा है और उसे कहीं बाहर नहीं जाने देती. मेघा को लगता है कि आध्या उसकी मरी हुई बेटी प्रिया है, जो उसके जैसे ही दिखती है. अपनी नयी मां के साथ आध्या बिल्कुल खुश नहीं है. मेघा ने आध्या को नया मेकओवर और प्रिया नाम दिया है. आध्या को घर से बाहर जाने की आजादी नहीं है और वो अपने कमरे में ही रहती है. वहीं, सीरियल में मेघा की एंट्री से शो में नया ड्रामा देखने को मिलेगा. मेघा का सामना अनु और अनुज कैसे करेंगे, ये देखने लायक होगा. क्या मेघा के चंगुल से आध्या को छुड़ा पाएंगे अनुज और अनु.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >