Anupama: क्या अनुपमा छोड़ने के बाद तोशू नजर आएंगे खतरों के खिलाड़ी 14 में, आशीष मेहरोत्रा बोले- मैं सोच रहा हूं कि…

आशीष मेहरोत्रा ने अनुपमा सीरियल को छोड़ दिया है और फैंस इस बात से बेहद दुखी है. एक्टर ने अचानक ये खबर अपने चाहने वालों को बताई. अब खबरें है कि वो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में दिखेंगे. इसपर उन्होंने सच्चाई बताई है.

Anupama: सीरियल अनुपमा फेम आशीष मेहरोत्रा अब शो में नजर नहीं आएंगे. उन्होंने सीरियल को अलविदा कह दिया है. आशीष शो में अनुपमा और वनराज के बड़े बेटे तोशू का किरदार निभाते थे. हालांकि उन्होंने शो अचानक में छोड़कर फैंस को चौंका दिया. 9 मई को एक्टर ने एक भावुक पोस्ट कर फैंस को बताया कि अब वो इस शो का हिस्सा नहीं होंगे. आशीष ने रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और अन्य को-स्टार संग अपने बॉन्ड को भी बताया. उनके शो छोड़ने के बाद खबरें आने लगी कि वो खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगे. अब इसपर एक्टर ने रिएक्ट किया है.


क्या खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगे आशीष मेहरोत्रा
इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है और जानना चाहते हैं कि कौन-कौन से सेलेब्स इसमें भाग लेंगे. आशीष मेहरोत्रा के अनुपमा छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर कयास तेज होने लगी कि वो खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा होंगे. ईटाइम्स संग बातचीत में आशीष ने इसपर कहा, मुझे कुछ नहीं कहा, ये तो पूरा गॉसिप है. मुझे कोई आइडिया नहीं है इसके बारे में. मैंने कुछ साइन नहीं किया है अभी तक. मैं भी ये सब पढ़ रहा हूं और मैं सोच रहा हूं कि ये कब हुआ. मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता.

Anupama: तोशू के शो छोड़ने पर अनुपमा का छलका दर्द, आशीष मेहरोत्रा बोले- आखिरी दिन आंखों में आंसू…

Anupama Upcoming Twist: यशदीप का प्रप्रोजल स्वीकर करने के लिए श्रुति करेगी अनुपमा को ब्लैकमेल, क्या अपनी अनु को खो देगा अनुज

Anupama Spoiler: सुपरस्टार शेफ की विनर बनने के बाद अनुपमा बनी बिजनेसमैन, प्राइज मनी से खरीदेगी स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट को


अनुपमा में क्या हुआ अबतक खास
अनुपमा के ट्रैक की बात करें तो अनुपमा सुपरस्टार शेफ कंपीटीशन जीत गई है. अनुपमा अपनी जीती हुई रकम से स्पाइस एंड चटनी को बचाने की कोशिश करती है. यशदीप उसे बिजनेस पार्टनर बनने का ऑफर देता है. अनुपमा को मिस्टर वांग से एक बड़ा ऑफर मिलता है, जिसे वो ठुकरा देती है. वहीं, यशदीप और अनुज रास्ते में एक-दूसरे से टकराते है. यशदीप उसे बताता है कि वो और बीजी अगले हफ्ते वापस भारत जा रहे हैं. अनुज कहता है कि वो रेस्तरां खरीद सकता है, लेकिन यशदीप उसे मना कर देता है.

Anupama Upcoming Twist: क्या अनुज से शादी करने से पहले श्रुति की हो जाएगी मौत, आध्या फिर से करने लगेगी अनुपमा से नफरत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >