Anupama: सुधांशु पांडे ने राजन शाही संग अपनी लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे मन में…

Anupama: सुधांशु पांडे ने जबसे रूपाली गांगुली का शो अनुपमा छोड़ा है, तबसे फैंस ये जानना चाहते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. अब एक्टर ने राजन शाही संग अपने मतभेद पर भी बात की है.

Anupama: अनुपमा के ऑडियंस को तब बड़ा झटका लगा, जब सुधांशु पांडे ने अनाउंस किया कि उन्होंने शो छोड़ दिया है. एक्टर का यूं चले जाना हर किसी के लिए शॉकिंग था. उनके को-स्टार ने भी यही कहा. अब सुधांशु पांडे ने राजन शाही के साथ अपनी कथित अनबन की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि उनके मन में किसी के प्रति कोई कठोर भावना नहीं है.

राजन शाही संग लड़ाई की अफवाह पर क्या बोले सुधांशु पांडे

सुधांशु पांडे ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बात करते हुए राजन शाही को अपना ‘भाई’ कहा और स्पष्ट किया कि उनका बॉन्ड हमेशा सेम ही रहेगा और कभी चेंज नहीं होगा. एक्टर ने कहा, “राजन एक पुराना दोस्त है और हमारा रिश्ता हमेशा दो भाइयों जैसा रहा है. जब वह निर्देशक के रूप में शुरुआत कर रहे थे, तब हमने एक साथ काम किया था. मेरी ओर से, हमारे रिश्ते में कुछ भी नहीं बदला है. हालांकि, हर कोई अपने निर्णय स्वयं लेता है कि वह दूसरे व्यक्ति के साथ कैसा रहना चाहता है. मेरे मन में किसी के प्रति कोई कठोर भावना नहीं है.”

शो से बाहर निकलने पर क्या बोले सुधांशु पांडे

हालांकि सुधांशु पांडे, जो अनुपमा में वनराज शाह की भूमिका निभाते थे, ने शो से बाहर निकलने का कारण बताने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ”जब भी ऐसा कुछ होता है, तो अनिवार्य रूप से इसके इर्द-गिर्द कहानियां बननी शुरू हो जाती हैं. मैंने आग में घी डालने का फैसला नहीं किया है, क्योंकि मैंने हमेशा खुद को ईमानदारी और गरिमा के साथ संचालित किया है. मेरा मानना ​​​​है कि हर किसी का अपना दृष्टिकोण होता है.”

क्या अनुपमा में कभी वापस आएंगे वनराज

सुधांशु पांडे ने आगे कहा कि वह अनुपमा में वापस नहीं लौटेंगे और शेयर किया कि वह आगे बढ़ने के लिए एक्साइटेड हैं. एक्टर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि ऐसा होने वाला है. जब आप आगे बढ़ने का निर्णय लेते हैं, तो पीछे मुड़कर देखने से आप लड़खड़ा सकते हैं. मैं आगे बढ़ते रहना पसंद करूंगा. एक बार जब मैं कहता हूं कि मैं आगे बढ़ गया हूं, तो मेरा मतलब यही है.”

Also Read- Anupama Twist: आध्या के लिए झूठी बीमारी का नाटक करेगी अनु, वनराज जल्द मीनू की करवाएगा शादी

Also Read- Anupama में नहीं आएगा लीप, रूपाली गांगुली-गौरव खन्ना के शो छोड़ने की यहां जानें सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >