Anupama Spoiler: ना तोशू, ना राहुल, क्या अनुपमा की बर्बादी के पीछे इसका है हाथ, अनुज से है गहरा कनेक्शन

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, आध्या को शादी में भारत आने के लिए मना लेता है, ताकि वो दोनों के बीच रिश्ते सुधार सकें.

Anupama Spoiler: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा टीआरपी में सबसे आगे है. सीरियल में दिखाया गया कि अनुपमा अपनी सारी दिक्कतों को भूल कर भारत पहुंच गई है. अनु किसी भी कीमत पर डिंपी और टीटू की शादी मिस नहीं करना चाहती थी. वनराज उसे इस शादी में शामिल होने से मना करता है, लेकिन वो उसकी एक नहीं सुनती. वहीं, दूसरी ओर अनुज को गुलाटी पर शक है कि वो अनुपमा का बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है. वो श्रुति से गुलाटी के बारे में सवाल करता है और वो सकपका जाती है.


अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, राहुल और गुलाटी को साथ में देखता है. गुलाटी उसे बताता है कि उसने अनुपमा को जॉब ऑफर किया था, लेकिन उसने उस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया. अनुज को गुलाटी पर शक होता है. वहीं, अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि यशदीप को अहसास होता है कि उसने अनुपमा के साथ बहुत बुरा बिहेव किया. वो भारत जाकर उससे माफी मांगने का सोचता है. साथ ही वो सच्चाई पता लगाने की कोशिश करेगा.

Anupama Spoiler: अनुज करेगा राहुल और गुलाटी को बेनकाब, तोशू ने नहीं बल्कि इसने किया अनुपमा को बदनाम

Anupama: क्या अनुज संग श्रुति की लव स्टोरी शुरू होने से पहले हो जाएगी खत्म, रेस्तरां को लेकर गुलाटी देगा यशदीप को ऑफर

Anupama: अनुपमा सीरियल के इस किरदार के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, अब रूपाली गांगुली के शो में नहीं आएगा नजर


क्या गुलाटी के साथ मिली है श्रुति
अनुज, श्रुति से गुलाटी और राहुल को लेकर अपने शक के बारे में बात करेगा. वो श्रुति से पूछेगा कि क्या वो गुलाटी को जानती है और उनके रेस्तरां गई है. श्रुति ये सवाल सुनकर सकपका जाएगी. अनुज कहेगा कि उसे लगता है कि अनुपमा के बर्बादी के पीछे गुलाटी का हाथ है. श्रुति परेशान हो जाएगी. क्या श्रुति ने गुलाटी और राहुल की मदद ली, ताकि वो अनु को बर्बाद कर पाए. वहीं, अनु, वनराज की बातें सुन लेता है, जिसमें वो टीटू के खिलाफ प्लान बना रहा है. अनुज, आध्या को शादी में भारत आने के लिए मना लेता है, ताकि वो दोनों के बीच रिश्ते सुधार सकें.

Anupama की जिंदगी में वापस आ रहा ये शख्स, बनेगा अनु का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम, देखता रह जाएगा अनुज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >