Anupama Spoiler: अनुपमा को मंदिर में देख रजनी की पोल खोल देगा पराग, अनु को लगेगा गहरा सदमा

Anupama Spoiler: Anupama Spoiler: सीरियल ‘अनुपमा’ में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. रजनी का सच पराग अनुपमा के सामने लाएगा, जिससे कहानी में बड़ा हंगामा शुरू होगा. चॉल बचाने की लड़ाई, धोखे का खुलासा और अनुपमा का अवतार दर्शकों को भावुक कर देगा.

Anupama Spoiler: ‘अनुपमा’ एक बार फिर दर्शकों को भावनाओं और ड्रामे के तूफान में ले जाने वाला है. आने वाले एपिसोड्स में कहानी ऐसा मोड़ लेगी, जहां सच, धोखा और टकराव एक साथ देखने को मिलेगा. इस समय अनुपमा चॉल को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक चुकी है. वह किसी भी कीमत पर गरीबों का घर टूटने नहीं देना चाहती. इसी बीच रजनी का बर्ताव अनुपमा को अंदर तक हिला देता है. यह सब देखकर पराग भी बेचैन हो उठता है. वह रजनी से पीछे हटने को कहता है, लेकिन रजनी उसे डराती है कि अगर उसने कदम पीछे खींचे तो सब कुछ बर्बाद हो जाएगा.

रजनी ने अनुपमा को बताया अपना दर्द

इसी बीच अनुपमा खुद रजनी के घर पहुंच जाती है ताकि वह आखिरी बार बात कर सके. वहां रजनी पहली बार अपना दर्द बताती है कि कैसे बाहर से मजबूत दिखने वाली उसकी जिंदगी अंदर से पूरी तरह टूटी हुई है. कैसे स्कूल के दिनों में सब उसे पसंद करते थे, लेकिन शादी के बाद उसकी जिंदगी नर्क बन गई. रजनी का पति उसे मारता था और प्रेग्नेंसी के समय भी उसने उस पर हाथ उठाया. इन बातों को सुनकर अनुपमा चुपचाप सब सुनती रहती है. लेकिन रजनी का गुस्सा यहीं नहीं रुकता. वह अनुपमा को घर से धक्का देकर बाहर निकाल देती है, जिससे अनुपमा को गहरी चोट लगती है. 

रजनी को सबक सिखाएगी अनुपमा

टूटी हुई अनुपमा सीधे मंदिर पहुंचती है और भगवान के सामने खुद को संभालने की कोशिश करती है. यहीं उसकी मुलाकात पराग से होती है. अनुपमा की हालत देखकर पराग का दिल पसीज जाता है. मंदिर में बैठकर पराग आखिरकार सच बोल देता है और बताता है कि रजनी ने उन दोनों को मोहरे की तरह इस्तेमाल किया है. यह सब सुनकर अनुपमा को गहरा सदमा लगता है. उधर रजनी अब भी अनुपमा को अपने साथ मिलाने की कोशिश करती है. लेकिन इस बार अनुपमा चुप नहीं रहने वाली. वह ठान लेती है कि अब रजनी को उसके कर्मों का जवाब जरूर मिलेगा. 

ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी के तेवर देख बौखलाई उसकी सौतन, बापजी के सामने खुल गई नॉयना की पोल, परी-रणविजय का होगा तलाक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >