Anupama Spoiler: सुपरस्टार शेफ की विनर बनने के बाद अनुपमा बनी बिजनेसमैन, प्राइज मनी से खरीदेगी स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट को

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु सुपरस्टार शेफ की विनर बन जाएगी. उसके हाथ में ट्राफी होगी. उसकी जीत से अनुज और पूरा शाह परिवार खुश होगा, लेकिन वनराज उसकी जीत पर खुश नहीं होगा.

Anupama Spoiler: रूपाली गांगुली का सीरियल अनुपमा इन दिनों टीआरपी में नंबर एक की कुर्सी पर विराजमान है. सीरियल का ट्रैक काफी मजेदार होता जा रहा है, जो लोगों को पसंद आ रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा का वो डायरी खो जाता है, जो उसे बा ने दिया था. उसका सुपरस्टार शेफ में दोबारा जाने पर उसका आत्मविश्वास कमजोर पड़ गया है. अनुज उसे रोता देखता है और उसे मोटिवेट करता है. अनुज उसकी जीत के लिए भगवान से प्रार्थना करता है. बा और बापूजी उसे टीवी पर देखकर उसके जीतने की प्रार्थना करते हैं. वहीं, आध्या चाहती है कि उसकी मां हार जाए और पूरी दुनिया के सामने उसे शर्मिंदगी महसूस हो. हालांकि अनुपमा सुपरस्टार शेफ जीत जाती है.


अनुपमा बनी सुपरस्टार शेफ की विनर
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा काफी मुश्किलों के बाद सुपरस्टार शेफ जीत जाएगी. सोशल मीडिया पर सीरियल का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है. वो अपनी जीत का जश्न मनाएगी. अनुज, उसकी जीत से काफी खुश होगा कि अनुपमा जिस पहचान की हकदार है, उसे मिल रहा है. वहीं, इंडिया में शाह हाउस में उसकी जीत से हर कोई खुश है, लेकिन वनराज उसकी जीत पर चौंक जाता है. उसे यकीन नहीं होता कि अनुपमा जीत गई है.

Anupama Upcoming Twist: क्या अनुज से शादी करने से पहले श्रुति की हो जाएगी मौत, आध्या फिर से करने लगेगी अनुपमा से नफरत

Anupama: क्या अनुपमा और अनुज के रोमांस से आकांक्षा को होती है जलन, जानें क्या बोली गौरव खन्ना की पत्नी

Also Read- Anupama Spoiler Alert: आध्या करेगी अपनी मां अनुपमा को जलील, देगी अनुज से दूर रहने की वॉर्निंग


अनुपमा खरीदेगी स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर, अनुपमा स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट को खरीदती है. यशदीप और बीजी कहते हैं कि अब उसने ये रेस्टोरेंट खरीद लिया है और अब ये इसे अपनी मर्जी से चला सकती है. क्या अनुपमा अब अपनी बेटी आध्या के मन से खुद के लिे नफरत हटा पाएगी. क्या वो उसके साथ डांस कंपीटीशन में भाग लेगी. अनुपमा का आने वाला एपिसोड खूब सारे सस्पेंस से भरा हुआ है.

Anupama Spoiler Alert: श्रुति के कान भरेगी आध्या, अपनी मां को बेइज्जत करने का नहीं छोड़ेगी मौका, अनुज सिखाएगा सबक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >