Anupama Spoiler Alert: गुलाटी को मारने के लिए अनुपमा-अनुज आये एक साथ, क्या श्रुति का होगा पर्दाफाश

Anupama Spoiler Alert: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां अब हम देखेंगे कि गुलाटी की सच्चाई अनु को पता चल जाती है. वह उसे मारने के लिए दौड़ती है. अनुज भी अपनी एक्स वाइफ की मदद के लिए आता है.

Anupama Spoiler Alert: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. खैर, फैंस डिंपी और टीटू की शादी के बीच अनुपमा और अनुज के एक होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो के मौजूदा एपिसोड में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में, अनुज और अनुपमा अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल कर रहे हैं. हालांकि सच्चाई ये कि दोनों एक दूसरे से दूर नहीं रह सकते हैं. दूसरी ओर, श्रुति अनुज और अनुपमा की नजदीकियों के बारे में सोचकर घबरा जाती है.


अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आएंगे बड़े ट्विस्ट
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, गुलाटी तोशु के सामने एक्सपोज हो जाता है. क्योंकि तोशु सारी बातें सुन लेता है. इधर गुलाटी चीजों को संभालने की कोशिश करते हैं और उसे पैसों की लालच देता है, जिससे वह कहीं भी अपना मुंह न खोले और अनुपमा को कभी सच्चाई का पता न चले. अनुपमा बातचीत सुन लेती है और गुलाटी का कॉलर पकड़ लेती है. वह उसे डांटती है, और पूछती है कि उसने ऐसा क्यों किया और इमेज बिगाड़कर क्या मिला.

Read Also- Anupama Upcoming Twist: अनुपमा के खिलाफ वनराज रचेगा बड़ी साजिश, डिंपी संग शादी से पहले टीटू का हुआ एक्सीडेंट

Read Also- Anupama Upcoming Twist: इस शख्स ने मिलाया था रेस्टोरेंट के खाने में कॉकरोच, क्या कभी सच जान पाएगी अनुपमा

Read Also- Anupama: क्या रूपाली गांगुली के सीरियल को छोड़ने का प्लान बने रहे हैं वनराज, सुधांधू पांडे बोले- इसके बारे में मैने कभी…


गुलाटी को मारेगी अनुपमा?
गुलाटी कहता है कि वह उसे फिर से काम पर रखने के लिए तैयार है और अनुपमा अपना आपा खो देती है. वह लोहे का स्पैटुला लेती है और उसे मारने के लिए आगे बढ़ती है. गुलाटी अनुपमा को धक्का देता है और भाग जाता है. अनुज अनुपमा के बचाव में आता है और उसे पकड़ लेता है. गुलाटी को बेनकाब करने के लिए अनुज अनुपमा से हाथ मिलाता है. बाद में राहुल अनुपमा के सामने आता है और खाने में कॉकरोच मिलाने की बात को स्वीकार करता है. राहुल अनुपमा के सामने रोता है और माफी मांगता है. दूसरी ओर श्रुति घबरा जाती है क्योंकि उसकी साजिश अनुज के सामने आ जाएगी?

Read Also- Anupama Spoiler: ना तोशू, ना राहुल, क्या अनुपमा की बर्बादी के पीछे इसका है हाथ, अनुज से है गहरा कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >