Anupama: प्रार्थना की मौत के बाद क्या होगी आगे की कहानी? प्रेरणा की जगह लेगी ये एक्ट्रेस

Anupama: प्रार्थना की मौत के बाद अनुपमा की कहानी में नया मोड़ आने वाला है. शिवम खजूरिया के मुताबिक पराग कोठारी बेटी के गम में विदेश चले जाएंगे, जबकि मोटी बा बिजनेस की जिम्मेदारी संभालेंगी.

Anupama: शो अनुपमा की कहानी में इन दिनों कई सारे ट्विस्ट आने वाले हैं. शो में एक साल का लीप आने वाला है और कहानी गोवा में शिफ्ट हो जाएगी. लीप से पहले प्रार्थना की मौत हो जाएगी. प्रार्थना की मौत के बाद कोठारी और शाह परिवार में आगे क्या होने वाला है. इस बारे में सीरियल में प्रेम का किरदार निभाने वाले शिवम खजूरिया ने बात की. इसके अलावा शो में एक किरदार बदलने वाला है. प्रेरणा का किरदार एक्ट्रेस भावना अजवानी निभा रही थी, वह ये शो छोड़ रही है. उनकी जगह निधि शेट्टी ले रही है.

प्रार्थना की मौत के बाद क्या दिखाया जाएगा अनुपमा में?

शिवम खजूरिया ने जूम/ टेली टॉक इंडिया से बातचीत में बताया, “प्रार्थना की मौत के बाद, शाह और कोठारी घर में परिस्थितियां बदल गई हैं. पराग कोठारी अपनी बेटी की मौत से बहुत दुखी हैं. इसलिए वह कुछ समय के लिए परिवार से दूर रहने के लिए विदेश चले जाएंगे. वह लगभग डेढ़ महीने के लिए घर से दूर रहेंगे. वहीं दूसरी तरफ, मोटी बा कोठारी बिजनेस का पूरा जिम्मा संभालेंगी और गौतम उनका साथ देगी.”

प्रांशी की देखभाल करेंगे प्रेम और राही

शिवम खजूरिया ने आगे बताया, “प्रांशी की देखभाल प्रेम और राही मिलकर करेंगे. प्रेम ने अपना खुद का रेस्टोरेंट खोला है, जबकि राही एक दूसरे रेस्टोरेंट में काम कर रही हैं. प्रेरणा भी प्रेम के रेस्टोरेंट में काम कर रही हैं. राही और प्रेम बच्चे की देखभाल कर रहे हैं. वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन जिम्मेदारियों ने उनके बीच रोमांस को कम दिया है. प्रेरणा अभी भी यह ढूंढ रही हैं कि प्रेम के दिल में वह अपने लिए जगह कैसे बना सके.”

अनुपमा में निधि शेट्टी की एंट्री

अनुपमा में लीप के बाद प्रेरणा को निधि शेट्टी रिप्लेस कर देगी. पहले ये किरदार भावना अजवानी निभा रही थी. अब वह लीप के बाद नजर नहीं आएंगी. प्रेरणा का किरदार दिसंबर 2025 में शामिल हुआ था. यह किरदार प्रेम और राही के रिश्ते में तनाव पैदा करने वाला था.

यह भी पढ़ेंअनुपमा की जान बचाते हुए प्रार्थना की मौत, ये शख्स बनेगा अनु का सपोर्ट सिस्टम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >