Anupama: क्या अनुपमा-दिग्विजय की शुरू होगी लवस्टोरी, सचिन त्यागी ने बताई सच्चाई, बोले- दर्द और संघर्ष ने जोड़ा है

सीरियल अनुपमा को लेकर खबरें आ रही थी कि आने वाले एपिसोड में दिग्विजय और अनु की लवस्टोरी दिखाई जाएगी. अब सचिन त्यागी ने इस राज से पर्दा उठाया है.

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा अपने हाई वोल्टेज ड्रामा से दर्शकों को लगातार एंटरटेन कर रहा है. हाल के एपिसोड्स में जहां दर्शकों को लग रहा था कि अनुपमा की जिंदगी धीरे-धीरे नॉर्मल हो रही है, वहीं कहानी ने एक नया मोड़ ले लिया है. मुश्किल हालातों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव के बीच अनुपमा और दिग्विजय सूद के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और धीरे धीरे रिश्ता मजबूत होता जा रहा है.

क्या अनुपमा की आने वाली कहानी में दिखाया जाएगा दिग्विजय और अनु की लवस्टोरी

सोशल मीडिया की रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि दिग्विजय, मन ही मन अनु को चाहने लगेगा. अब सचिन त्यागी ने इस राज से पर्दा हटाया है. टाइम्स नाउ संग इंटरव्यू में एक्टर ने कहा कि कहानी में ऐसा कुछ साफ तौर पर नहीं दिखाया गया है, जिसे रोमांटिक रिश्ता कहा जाए. उनके मुताबिक अभी तक दोनों किरदारों को केवल दर्द और संघर्ष ने एक-दूसरे से जोड़ा है.

सचिन ने अनुपमा और दिग्विज के रिश्ते की बताई सच्चाई

सचिन ने आगे कहा कि उनका किरदार अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी खो चुका है और अनुपमा की कहानी तो पूरा देश ही जानता है. ऐसे में दोनों का रिश्ता फिलहाल दुख और के कारण बना है. लोग अपने दर्द से कैसे बाहर आते हैं और किस तरह एक-दूसरे का सहारा बनते हैं, कहानी शायद उसी दिशा में आगे बढ़ रही है.

प्रेम और राही बन चुके हैं घमंडी

वहीं दूसरी ओर शो में राही और प्रेम की कहानी भी नया मोड़ ले रही है. दोनों का व्यवहार काफी घमंडी और स्वार्थी दिखाया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें लगातार असफलताओं का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में दिखाया गया कि अनुपमा और दिग्विजय फूड कार्निवल में जीत हासिल कर बेहद खुश नजर आए. वहीं राही और प्रेम की गलतियां अब उनके लिए बड़ी परेशानी बन रही हैं. आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को रिश्तों, भावनाओं और संघर्ष से भरे कई नए ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें- कान्स के रेड कार्पेट पर छाया ऐश्वर्या राय का सिनेमैटिक ब्लू लुक, जानें कितने घंटे में तैयार हुआ उनका खास गाउन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >