Anupama: गौरव खन्ना को अनुज के रोल में कास्ट किए जाने पर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा में अनुज का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना इन-दिनों बिग बॉस 19 में धमाल मचा रहे हैं. अपनी जबरदस्त गेम से एक्टर फैंस का दिल जीत रहे हैं. अब राजन शाही ने खुलासा किया कि उन्होंने कैसे शो के लिए गौरव से संपर्क किया और फिर कास्टिंग शुरू हुई.

Anupama: टीवी अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों बिग बॉस 19 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. उन्होंने साल 2004 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और कुछ पॉपुलर टीवी शोज किए. हालांकि अनुपमा में उनके किरदार अनुज को काफी पसंद किया गया. हाल ही में अब राजन शाही ने खुलासा किया है कि उन्होंने शो में रूपाली गांगुली के साथ गौरव खन्ना को कैसे कास्ट किया.

अनुपमा में गौरव खन्ना को कास्ट करने पर क्या बोले राजन शाही

अनुपमा में गौरव खन्ना को कास्ट करने के बारे में बात करते हुए राजन शाही ने स्क्रीन संग इंटरव्यू में कहा, “जब मैं अनुज को कास्ट करने की सोच रहा था, तो मुझे कोई परफेक्ट चेहरा नहीं मिल रहा था. जब मैं सर्बिया में क्वारंटीन हुआ, वहां भी कास्टिंग के बारे में ही सोचता रहा. तभी मुझे गौरव खन्ना की प्रोफाइल दिखी. मुझे याद आया कि कैसे गौरव सालों से मुझसे संपर्क कर रहे थे और मुझे लगा कि वह इस रोल के लिए एकदम परफेक्ट हैं.”

गौरव खन्ना को राजन शाही ने अनुज के रूप में कास्ट करने पर क्या कहा था

राजन शाही ने आगे बताया, “मैंने अपनी टीम से गौरव खन्ना से संपर्क करने को कहा, जो उस समय एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे. मैंने गौरव को उसी समय साइन कर लिया था, लेकिन उनसे कहा कि पहले उन्हें टेस्ट करूंगा, अगर वह परफेक्ट हुए, तो तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन करूंगा. मैंने उनसे कहा था कि मैं गारंटी नहीं दे सकता कि वह शो में कितने समय तक रहेंगे क्योंकि यह ट्रैक पर निर्भर करता है. बातचीत के बाद उन्होंने एक लुक टेस्ट दिया और मैंने शूटिंग से दो दिन पहले उन्हें स्क्रिप्ट सुनाई. मैंने उनका ऑडिशन कभी नहीं लिया. मैंने उन्हें सीरियल की कहानी तब सुनाई जब मैं सर्बिया हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन काउंटर पर था.”

यह भी पढ़ें- Battle of Galwan के सेट से सलमान खान का फर्स्ट लुक आउट, फौजी लुक में छा गए एक्टर, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >