Anupama में होगी अनुज की दोबारा से वापसी? नये प्रोमो में हुआ खुलासा, इस शख्स को देखकर अनु होगी हैरान

Anupama: शो अनुपमा का नया प्रोमो काफी दिलचस्प है. प्रोमो में दिखाया गया कि अनु अपनी अनु की रसोई फिर से शुरू करना चाहती है. इस दौरान उसे अपने पति अनुज की याद आती है. तभी एक मिस्ट्री मैन की एंट्री होती है. हालांकि इस शख्स का चेहरा मेकर्स ने रिवील नहीं किया है.

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. शो में दिखाया जा रहा कि अनु शाह हाउस को छोड़कर मुंबई जाने की तैयारी करती है. पाखी, लीला और किंजल उसे जाने से रोकते हैं, लेकिन वह अपने फैसले को नहीं बदलती. इस बीच मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर किया है. प्रोमो देखकर फैंस उत्साहित हो जाएंगे क्योंकि इसमें अनुज का जिक्र किया गया है. प्रोमो देखकर लग रहा कि आने वाले एपिसोड में एक बड़ा खुलासा होने वाला है.

क्या अनुपमा में होगी फिर से अनुज की वापसी?

अनुपमा के नये प्रोमो में दिखाया गया कि अनु अपना बिजनेस अनु की रसोई फिर से शुरू करने का फैसला लेती है. वह कहती है कि कपाड़िया जी एक बार फिर से हमारा सपना मैं पूरा करने जा रही हूं, लेकिन आपके बिना कैसे कर पाऊंगी. काश आप भी यहां होते. तभी एक मिस्ट्री मैन उसके सामने से गुजरता है और उसके बैग में एके का टैग लगा होता है. ये टैग अनु की साड़ी से फंस जाता है. अनु की नजर उसपर पड़ती है और उसने हुड्डी पहना होता है. इस वजह से अनु उसका चेहरा नहीं देख पाती. उस शख्स के बैग से अनुज की तसवीर गिरती है. ऐसे में क्या एक बार फिर से अनुज की शो में वापसी हो रही है.

अनुपमा में क्या दिखाया गया?

अनुपमा के एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा और डांस रानी एक ढाबे के पास रुकती है. अनु अपने पोते-पोतियों के बचपन के दिनों में खो जाती है. वह अपने कल्पना में देखती है कि माही और गौतम साथ में बैठे होते हैं और दोनों बहस करते होते हैं. वह घबरा जाती है और डर जाती है. देविका उससे पूछती है कि क्या हुआ. अनु उसे बताती है कि माही ने गौतम के रूप में एक गलत शख्स को अपने लिए चुना है. वह कहती है उसे माही को लेकर काफी फ्रिक हो रही. देविका उसे संभालती है.

यह भी पढ़ें- Anupama की बहू डिंपल के हाथ लगा नया शो, समर की पत्नी अब इस सीरियल में आएगी नजर, जानें यहां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >