Anupama: पंकित ठक्कर ने सुधांशु पांडे को रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वनराज बनने के लिए…

Anupama: अनुपमा अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. जहां सुधांशु पांडे ने बीते दिनों सीरियल को अलविदा कह दिया था. जिसके बाद पंकित ठक्कर के वनराज बनने की अफवाह थी. अब एक्टर ने इसपर रिएक्ट किया है.

Anupama: सीरियल अनुपमा इन-दिनों अपनी कहानी से ज्यादा स्टारकास्ट को लेकर सुर्खियों में है. बीते दिनों सुधांशु पांडे ने सीरियल छोड़ने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि वह अब वह शो का हिस्सा नहीं है और आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस न्यूज के बाद फैंस का दिल टूट गया. हालांकि उनके जाने के बाद कई अभिनेताओं के नाम सामने आने लगे, जो वनराज की भूमिका निभा सकते हैं. इसमें पंकित ठक्कर का भी नाम सामने आ रहा था. अब एक्टर ने इन रूमर्स पर रिएक्ट किया है.

क्या सीरियल अनुपमा में पंकित ठक्कर निभाएंगे वनराज का रोल

दरअसल रिपोर्ट्स में कहा गया कि दिल मिल गए फेम पंकित ठक्कर को वनराज शाह की भूमिका निभाने और सुधांशु पांडे की जगह लेने के लिए फाइनल किया गया है. वह सेट पर मॉक शूट और लुक टेस्ट के लिए भी गए थे. अब, पिंकविला संग बात करते हुए अभिनेता क्लियर कर दिया है कि वह अनुपमा का हिस्सा नहीं बनेंगे. एक्टर ने कहा, “हाय, यह मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं अनुपमा के कलाकारों में शामिल नहीं होऊंगा. आपकी समझ की सराहना करें!”

सुधांशु पांडे ने क्यों छोड़ा सीरियल

सुधांशु पांडे ने एक बयान में कहा कि उनके शो छोड़ने के पीछे किसी का हाथ नहीं है. उन्होंने कहा, “किसी के बाहर जाने के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. यह मेरी इच्छा है कि मैं कुछ करना चाहता हूं. अगर मैं तय करता हूं कि मुझे थोड़ा आगे बढ़ना है तो यह मेरा निर्णय होगा. इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है. उन्होंने कहा, रूपाली गांगुली मेरी अच्छी दोस्त है. एक्टर ने चार साल बाद शो को अलविदा कहा है.

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में क्या हो रहा है खास

अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक अनु के इर्द-गिर्द घूमता है, जो एक अस्पताल में अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही है. मेघा गुस्से में आध्या को चाकू मारने के लिए गई थी, लेकिन अनुपमा ने उसे बचा लिया, चाकू के वार से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. डॉक्टरों ने कहा कि अनुपमा मर चुकी है, लेकिन अनुज, बा और बापूजी ने भगवान के सामने प्रार्थना की और सलामति की दुआ की. जिसके बाद वह जिंदा हो गई.

Read Also- Anupama छोड़ने के बाद छोटी अनु की चमकी किस्मत, हाथ लगा नया प्रोजेक्ट

Read Also- Anupama Twist: वनराज की मौत के बाद ये शख्स शाह हाउस का बनेगा मालिक, अनुज को फिर छोड़ेगी अनु

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >